स्वास्थ्य विभाग ने शीतलहर से बचाव के सुझाए उपाय……..

Estimated read time 1 min read

BAIKUNTHPUR   @  Tahkikat News……… Develop    BY    ASHOK SINGH 

कोरिया जिले के डीपीएम डॉ. प्रिंस जायसवाल ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है कि जनवरी में ठंड की व्यापकता और तीक्ष्णता शीतलहर का रूप ले लेती है। नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रो में निस्सहाय, आवासहीन, गरीब, वृद्ध एवं स्कूल जाने वाले विद्यार्थी इत्यादि के ठंड से प्रभावित होने की संभावाना है जिस संबंध मे बचाव के लिए क्या करें या क्या ना करें का दिशा-निर्देश जारी किया गया है। जिसमें जितना संभव हो घर के अंदर रहे अति आवश्यक कार्य हाने पर ही घर से बाहर जाएं। मौसम संबंधित समाचार व आपातकाल के संबंध में जारी समाचारों को ध्यान से सुनें।

वृद्ध एवं बच्चों का ध्यान रखें तथा उन्हें अकेला न छोड़ें। ऐसे आवास का उपयोग करें जहां तापमान सही रहता हो, आवश्यकतानुसार गर्म पानी पीते रहें। बिजली का प्रवाह अवरुद्घ होने की स्थिति में फ्रीज में खाने के सामान को 48 घंटे से ज्यादा न रखें। शीतलहर से बचाव के लिए (टोपी या मफलर) का भी उपयोग किया जा सकता है तथा सिर व कान ढंककर रखें। यदि कैरोसिन या कोल के हिटर का उपयोग करते हों तो गैस व धुएं निकलने के लिए रोशनदान की व्यवस्था रखें।
स्वास्थ्यवर्धक भोजन, गर्म व ताजा भोजन का ही सेवन करें। यदि सर्दी से संबंधित कोई प्रभाव शरीर पर दिखाई दे-जैसे नाक, कान, पैर-हाथ की उंगलिया आदि लाल हो तो तत्काल अपने नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य संस्थान में संपर्क करें। असामान्य तापमान की स्थिति, अत्यधिक कांपना, सुस्ती, कमजोरी, सांस लेने में आदि में परेशानी हो तो तत्काल अपने नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य संस्थान में संपर्क करे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours