BAIKUNTHPUR @ Tahkikat News……… Develop BY ASHOK SINGH
आयुष विभाग के निर्देश पर जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉक्टर के एन सिंह के निर्देशन में ग्राम पोड़ी बचरा के बाजार स्थित दुर्गा पंडाल में निशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला एवं जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन ग्राम पंचायत पोड़ी के उपसरपंच गजेंद्र जायसवाल के हाथों भगवान धनवत्री के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर में आयुर्वेद विभाग के आयुर्वेद यूनानी एवं होम्योपैथ के चिकित्सकों द्वारा निशुल्क उपचार प्रदान किया गया । शिविर में विशेष रूप से अग्निकर्म एवं कंपन थेरेपी द्वारा चिकित्सा की गया। शिविर में आयुर्वेद विद्या से 548 रोगी, यूनानी से 121 एवं होम्योपैथ से 181 मरीजों का उपचार किया गया । वहीं पर अग्निकर्म एवं कंपन थेरेपी के द्वारा 52 मरीजों का उपचार किया गया । कुल मिलाकर 850 लोगों को चिकित्सा का लाभ प्राप्त हुआ । शिविर को सफल बनाने में शिविर प्रभारी डॉ राजेश एस यादव डॉ ज्ञानेंद्र कुशवाहा डॉक्टर एल्विना ग्रेस जवाहर यादव डॉ गीतेश पटेल डॉ अजय कुमार गुप्ता डॉक्टर नाजिया अंसारी एवं फार्मासिस्ट राजेश विश्वकर्मा मथुरा प्रसाद बैगा प्रशांत कुमार जागेश्वर साहू महेंद्र पीतांबर सिंह जितेंद्र कुमार जितेंद्र कुमार पूरन चंद्र नाहक विनय त्रिपाठी का योगदान रहा।
राष्ट्रीय आयुष मिशन एवं संचनालय आयुष छ.ग. के अंतर्गत जिला आयुष विभाग द्वारा ब्लॉक स्तरीय विकासखण्ड बलौदाबाजार द्वारा आयुष स्वास्थ्य मेला सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयुष चिकित्सा पध्दतियों एवं उनके सिध्दांतो द्वारा बार-बार सर्दी, खांसी होना,नये पुराने रोग वातरोग, उदररोग,अर्श, बवासीर, भगंदर, श्वासरोग, स्त्रीरोग, चर्मरोग, लकवा, पीलियां, पुराने टायफाईट झिनझिनी वातरोग गैस्टींग भूख न लगना, बाल झड़ना एवं पकना नींद नहीं आना आदि बीमारियों का आयुर्वेदिक चिकित्सा पध्दति द्वारा दिनचर्या, ऋतुचर्या, रात्रिचर्या योग व आसन आदि का पालन करके सेहत को बेहतर बनाने हेतु तथा विभिन्न नये व पुराने सभी बिमारियों की चिकित्सा हेतु निःशुल्क चिकित्सा निदान परामर्श एवं औषधि वितरण की जायेगी। नेत्र चिकित्सा अधिकारी द्वारा आंख की जांच किया जायेगा। शिविर में भाग लेने के लिए परिचय पत्र,आधार कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, राशन कार्ड साथ में लेकर आना अनिवार्य है। उक्त जानकारी जिला आयुर्वेद अधिकारी के द्वारा दी गयी ।
as


+ There are no comments
Add yours