BAIKUNTHPUR @ Tahkikat News……… Develop BY ASHOK SINGH
जिले में नगरीय और पंचायत उपचुनाव होना है। जिसमें शासन-प्रशासन द्वारा तैयारी पूरी कर ली हैं। 9 जनवरी को होने वाले जिला पंचायत उप चुनाव क्षेत्र 6 के उपचुनाव में चुनाव होना है। जिले में बैकुन्ठपुर विधान सभा अंर्तगत जिला पंचायत क्षेत्र में भाजपा के पूर्वमंत्री भैयालाल के पुत्र विजय राजवाडे के निधन के बाद हो रहे उप चुनाव में लेकर तमाम पार्टियां ने अपनी ताकत झांेक दिया हैं। इस उपचुनाव को विधानसभा का सेमीफाईनल के तौर पर देखा जा रहा है। और माना जा रहा है कि उपचुनाव ग्रामीण क्षेत्र में सभी तमाम पार्टियों की जमीनी हकीकत बयान करेगी। जिसमें आने वाले 2023 विधानसभा उपचुनाव से जोड़कर देखा जा रहा। दोनों ही बड़ी पार्टी अपने अपने जीत के दावे कर रही है।उपचुनाव आने वाले विधानसभा का आगाज होगा। कांग्रेस की माने तो भानुप्रतापुर उपचुनाव जैसा नतीजा इस उपचुनाव में होगा। जिसमें जीत के दावे भी किये जा रहे। जिसमे कांग्रेस पीछे दिखते नजर नई आ रही।
10 पदों पर चुनाव होगा
कोरिया में रिक्त 10 पदों पर चुनाव होगा। जिसमें 1 जिला पंचायत सदस्य, 3 सरपंच और 6 पंच पद शामिल हैं। मतदान 9 जनवरी को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा और तुरंत बाद 9 जनवरी को मतगणना होगी। आवश्यकता पडऩे पर तहसील-खण्ड मुख्यालय में 11 जनवरी को दोपहर 3 बजे से गिनती की जाएगी। वहीं सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा 12 जनवरी को पंच, सरपंच के मामले के खण्ड मुख्यालय में सुबह 9 बजे एवं जिला पंचायत सदस्य के मामले में जिला मुख्यालय में सुबह 9 बजे की जाएगी। जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 6 अनारण मुक्त है। निर्वाचन के लिए 85 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 के निर्वाचन क्षेत्र के 30 पंचायत में 85 मतदान केंद्र बनाए गए हे जिस पर क्षेत्र के 36500 मतदाता भाग लेंगे।
as

+ There are no comments
Add yours