खुले में फिर मेडिकल वेस्ट व एक्पायरी दवाए…. जाच शुरु

Estimated read time 1 min read

BAIKUNTHPUR   @  Tahkikat News……… Develop    BY    ASHOK SINGH 

कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में खुले में मेडिकल वेस्ट एवं एक्सपेरी दवाइयों फेंकने का मामला में कोरिया कलेक्टर के सख्त रुख के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा एक जांच दल गठित की गई । जिसमें 4 सदस्य जांच दल को तीन दिवस के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है । मामले में जांच दल द्वारा आज सोमवार से मौके पर खुदाई शुरू की गई ।

जिसमें भारी मात्रा में दवाइयां है एक्सपायरी दवाइया एवं मेडिकल वेस्ट मिलने की बात कही जा रही है। इस संबंध पर मौके पर कई अधिकारी पहुंचे जांच दल के अधिकारियों का कहना है कि बेहद की दुर्गंध पूर्ण स्थान पर हमारे लिए जांच करना मुश्किल हो रहा है । फिर भी मामले की गंभीरता को देखते हुए हम अपनी जांच पूरी करेंगे एवं इसकी स्पष्ट रिपोर्ट तीन दिवस के भीतर ही संबंधित अधिकारी को सौंपेंगे ।

वहीं पर मामले के संबंध में कुछ लोगों ने कहा कि इसे मैंनेज करने का भी काफी हद तक प्रयास किया गया है किंतु जांच अधिकारियों के सख्त रवैया के बाद उनका भी मुंह बना हुआ नजर आने लगा । गौरतलब हो कि नई दुनिया की खबर को आधार बनाकर हो रही जांच में मौके पर गौरक्षा वाहिनी के जिला अध्यक्ष व मामले में आवाज बुलंद करने वाले अनुराग दुबे सुबह से मौजूद रहे । ममाले में जाच अधिकारियो ने कहा कि मामले की जाच में बाद में जानकारी दी जायेगी।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours