तेज स्पीड ऑटो मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटी, दो लोग घायल….

Estimated read time 1 min read

BAIKUNTHPUR   @  Tahkikat News……… Develop    BY    ASHOK SINGH 

शनिवार को जिला मुख्यालय से एक किलोमीटर पहले कंचनपुर गांव के पास एक ओवर स्पीड ऑटो मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस हादसे में ऑटो चालक सहित एक अन्य को चोट आई है। सूचना मिलने पर पहुँचे 108 की टीम ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें हॉस्पिटल पहुँचाया।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चरचा निवासी ऑटो चालक विकास पांडेय उम्र 40 वर्ष अपने ऑटो से गांव के ही मित्र मथुरा ठाकुर उम्र 50 को लेकर कुडेली से चरचा अपने घर वापस जा रहे थे। इसी दौरान कंचनपुर के समीप मोड़ पर उनकी ऑटो पलट गई। इस हादसे में विकास पांडेय को दाएं पैर और मथुरा ठाकुर को घुटने और चेस्ट पर अंदरूनी चोटें आई है। सूचना मिलने पर पहुंची 108 के पायलट लक्ष्मी प्रसाद और ईएमटी रामु कुशवाहा ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours