कलेक्टर ने झुमका महोत्सव में शामिल होने जिलेवासियों से की अपील……

Estimated read time 1 min read

BAIKUNTHPUR   @  Tahkikat News……… Develop    BY    ASHOK SINGH 

आज से दो दिवसीय झुमका जल महोत्सव का रंगारंग आगाज़ झुमका बोट क्लब में हो रहा है। 17 और 18 जनवरी को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, मनमोहक प्रस्तुतियां,विभागीय प्रदर्शनी, काइट फेस्टिवल, पेंटिंग एग्जीबिशन आदि क्रियाकलाप होंगे। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने समस्त जिलेवासियों से जिले में आयोजित हो रहे पहले झुमका जल महोत्सव में शामिल होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की।

महोत्सव में इन कलाकारों द्वारा दी जाएंगी प्रस्तुतियां-
दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन आज 17 जनवरी को महोत्सव के शुभारंभ पर दोपहर 1 बजे अतिथियों के स्वागत तथा उद्बोधन पश्चात विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया जाएगा। जिसके पश्चात अतिथियों द्वारा झुमका आइलैण्ड में काइट फेस्टिवल एवं पेंटिंग एग्जीबिशन का अवलोकन किया जाएगा। दोपहर 2ः50 बजे छत्तीसगढ़ी कलाकार सुश्री आरु साहू द्वारा सुमधुर गीतों की प्रस्तुति, 3,40 बजे स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। शाम 5 बजे छत्तीसगढ़ी कलाकार सुनील मानिकपुरी द्वारा तथा 6 बजे ओडिसी नृत्यांगना पूर्णाश्री राउत द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। वहीं छतीसगढ़ी कलाकार अनुज शर्मा द्वारा शाम 7 बजे तथा बॉलीवुड कलाकार विनोद राठौर की शाम 8 बजे मनमोहक प्रस्तुतियां होंगी।
झुमका जल महोत्सव के दूसरे दिन कल 18 जनवरी को दोपहर 1 बजे अतिथियों के स्वागत तथा उद्बोधन के पश्चात दोपहर 2 बजे स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति, 4 बजे छत्तीसगढ़ी कलाकार संजय सुरीला द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। शाम 5ः30 बजे सूफी कलाकार नासिर निन्दर द्वारा तथा 6ः45 बजे अन्य कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। शाम 6ः55 बजे छत्तीसगढ़ी कलाकर सुनील सोनी तथा बॉलीवुड कलाकार सुखबीर सिंह द्वारा महोत्सव में प्रस्तुतियों से समां बंधेगा।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours