जानकारी के अनुसार वेस्ट चिरमिरी में एस ई सी एल की बंद खदान 12 नम्बर से कोयला निकालकर अवैध ईटा भट्ठा में भेजने का कार्य शुरू हो गया है। लगातार रात भर ट्रैक्टर के माध्यम से अवैध कोयला निकालकर कर चित्ताझोर समेत आसपास के क्षेत्र मे खपाया जाता है और बाकायदा दिनदहाड़े यह काम किया जा रहा है।
पुलिस की कार्रवाई पर संदेह — पोड़ी में इस अवैध कार्य में पुलिस की चरित्र पर सवालिया निशान लगता नजर आ रहा है जबकि कुछ दिनों माह पुर्व ही वनविभाग और पोड़ी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही कर केवल12 नम्बर खदान पर पहुंचने वाला कच्चा रास्ता को कार्यवाही के नाम पर केवल गढ्ढा खोदाई करवाकर खानापूर्ति किया जाता है लेकिन उक्त स्थल पर कोयला सप्लाई और उसमे लिप्त लोगों पर कार्यवाही नहीं हुआ साथ ही में पुलिस के द्वारा लगातार पैट्रौलिग का कार्य किया जा रहा फिर कैसे कोयले की सप्लाई रात में हो रहा है जबकि स्थानीय लोगों के अनुसार यह पुरा खेल पुलिस के सांठगांठ से चल रहा है और केवल रास्ते में गढ्ढा खोदाई पर कार्रवाई कर रहे जबकि वहां कोयला निकालने वाले से एवं स्थानीय कोयला माफियाओं का रोजाना पोडी थाना में आना जाना है साथ ही में स्थानीय पुलिस स्टाफ जो कि उक्त थाने में पदस्थ हैं जो पुरी तरह से इस तरह के मामलो में हस्तक्षेप कर सेटिंग का कार्य कर रहे हैं फिलहाल कब इस पुरे मामले पर कार्यवाही होगी यह तो समय ही बताएगा ।
बिल्कुल ऐसे कृत्य पर तत्काल कार्रवाई किया जाएगा
तिलक राम कोशिमा पुलिस अधीक्षक एमसीबी
as




+ There are no comments
Add yours