एनडीपीएस एक्ट के तहत दो आरोपी गिरफ्तार…..95 नग एवील, 95 ब्यूरो नरफिन व मोटर साइकिल जप्त

Estimated read time 1 min read

BAIKUNTHPUR   @  Tahkikat News……… Develop    BY    ASHOK SINGH 

पुलिस अधीक्षक कोरिया के निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अवैध नशीली पदार्थो के खिलाफ लगातार सुचना संकलन कर कार्यवाही की जा रही है। इसी तार तम्य में दिनांक 10/01/2023 को उप निरीक्षक के एस पैकरा हमराह स्टाफ के साथ टाउन देहात की ओर रवाना हुए थे जो दौरान पेट्रोलिंग सूचना मिली कि तीन व्यक्ति एक मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर सीजी 16 सीजी 6840 में अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बिक्री हेतु कूड़ेली कदमनारा के रास्ते से बचरापौड़ी की ओर बिक्री हेतु जा रहे ।

सूचना पर सुचना तस्दक हेतु रास्ते में घेराबंदी की गई तीन व्यक्ति मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर में आते दिखे जो पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगे मोटरसाइकिल में पीछे बैठा व्यक्ति मौके का फायदा उठाकर भाग गया तथा मोटरसाइकिल चलाने वाले तथा उसके पीछे बैठने वाले व्यक्ति को पकड़ा गया पूछताछ करने पर मोटरसाइकिल चालक अपना नाम अनिल कुमार केवट पिता बाबूलाल केवट उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम कोचिला थाना पटना जिला कोरिया तथा पुरुषोत्तम नाविक उर्फ पिंकू पिता राजेंद्र प्रसाद नाविक उम्र 23 वर्ष निवासी धौराटिकरा थाना बैकुंठपुर का होना बताया ।

उनके कब्जे से तलाशी लेने पर एक झोला में ब्यूरोनारफिन लीजेसिक इंजेक्शन 95 नग एवं एविल इंजेक्शन शीशी 95 नग कुल 190 नग नशीले इंजेक्शन मिली । जिस जिस पर कार्रवाई करते हुए औषधि निरीक्षक को तत्काल मौके पर तलब किया गया। जिनके द्वारा उक्त आरोपियों से जप्त ब्लूरेनारफिन लीजेसिक इंजेक्शन एवं एविल इंजेक्शन प्रतिबंधित दवाओं की श्रेणी में होना पाए जाने से आरोपियों से उक्त नशीली इंजेक्शन व घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटर साइकिल कीमती लगभग 90000रु जप्त कर एन डीपीएस एक्ट के तहत आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। इस कार्यवाही में निरीक्षक अश्वनी सिँह उप निरीक्षक कमलेश्वर पैंकरा महिला प्रधान आरक्षक सुनीता पैंकरा आरक्षक इलियास कुजूर सजल जायसवाल विमल जायसवाल भानु सिँह दिनेश उइके सैनिक भगवान दास साइबर सेल स्टॉफ प्रधान आरक्षक नविनदत्त तिवारी अरबिंद कौल रामायण सिंह का विशेष योगदान रहा।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours