BAIKUNTHPUR @ Tahkikat News……… Develop BY ASHOK SINGH
कोरिया जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर में सोमवार की दोपहर प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्धारा सूबे के पहले वित्तमंत्री रहे स्व. डॉ. राम चन्द्र सिंह देव की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद बैकुन्ठपुर नगर पालिका परिषद की सीएमओ मुक्ता सिंह चौहान एवं अध्यक्ष नविता शिवहरे उपाध्यक्ष आशीष यादव नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा सिंह और पार्षद भानूपाल अनिल खटीक अवधेश सिंह राहुल गुप्ता रीमा जायसवाल शिल्पा गुप्ता ममता गोयन व साधना जायसवाल सहित सभी पार्षदों ने बैकुंठपुर के कोरिया कुमार चौक पर कोरिया कुमार के नाम से मसहूर रहे स्वर्गीय डॉ. रामचंद्र सिंह देव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया । इस दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी मुक्ता सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रियो का आभार जताते हुए कहा कि यह हमारे लिए बड़े गर्व का विषय है कि प्रदेश के मुखिया समेत सभी प्रमुख मंत्रीगणो की मौजूदगी में प्रदेश के महान विभूति डॉ. रामचंद्र सिंह देव की प्रतिमा का अनावरण किया गया । जिसके लिए हम सभी अधिकारी कर्मचारी अध्यक्ष एवं पार्षदगण व बैकुंठपुर के नागरिकों की ओर से मुख्यमंत्री एवं उनके सभी मंत्रियों का आभार प्रकट करी हॅू।
नगर पालिका उपाध्यक्ष आशीष यादव ने कोरिया कुमार की प्रतिमा के अनावरण के लिए प्रदेश के मुखिया समेत सभी मंत्री गणों का हार्दिक आभार जताते हुए कहा कि रामचंद्र सिंह देव जैसे महान विभूति की प्रतिमा स्थापित होने से शहरवासियों को प्रेरणा मिलेगी एवं उनके द्वारा क्षेत्र में किए गए अमूल्य कार्यो की याद दिलाती रहेगी ।
वहीं पर नेता प्रतिपक्ष ने अन्नपूर्णा सिंह ने प्रदेश के प्रथम वित्त मंत्री स्वर्गीय डॉ. रामचंद्र सिंह देव की प्रतिमा के अनावरण पर कहा कि वे कोरिया वासियों की आत्मा है एवं कोरिया के इतिहास में उनके बहूमूल्य योगदान के लिए कोरिया की जनता हमेशा उनके प्रति नतमस्तक रहेगी । अपने समय में मध्यप्रदेश के सिंचाई मंत्री रहे रामचंद्र सिंह देव ने प्रदेश के पहले वित्त मंत्री के तौर पर जिस तरीके से सर प्लस बजट छोड़कर अपनी प्रतिभा दिखाई थी वह अपने आप में उनकी ईमानदारी एवं कर्मठता बताने और जताने के लिए काफी है । अब बैकुंठपुर के घड़ी चौक का नाम बदलकर कुमार चौक रख दिया गया है अब इसकी पहचान नई पहचान के तौर पर जाना जाएगा । इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव मंत्री त्राम ध्वज साहू विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत अमरजीत भगत भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरों मनेंद्रगढ़ विधायक विनय जयसवाल बैकुंठपुर विधायक अंबिका सिंह देव कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नजीर अजहर पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी जिला पंचायत जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता पूर्व शिवपुर चरचा नगर पालिका के अध्यक्ष लालमूनि यादव नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा सिंह संगीता राजवाड़े शोएब अहमद प्रमोद सिंह भूपेंद्र यादव कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह सहित कांग्रेस के सभी छोटे-बड़े नेता एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में कुमार चौक पर मौजूद रहे ।
as



+ There are no comments
Add yours