गर्मी के आगमन से पूर्व…..नगरवासियो को पेयजल निजात दिलाने नेताप्रतिपक्ष आई सामने

Estimated read time 1 min read

BAIKUNTHPUR   @  Tahkikat News ### ASHOK SINGH 

गर्मी के आगमन से पूर्व बैकुंठपुर शहर की प्रमुख समस्याओं में से एक पेयजल की को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका परिषद बैकुन्ठपुर कि नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह के द्वारा परिषद से लिखित पत्र के माध्यम से आग्रह मांग की गई है कि जो पानी टैंकर छतिग्रस्त है उसे रिपेयरिंग करके सुधार कार्य कराया जाए एवं नये पानी टंकी का संचालन प्रारंभ किया जाए ।

विगत वर्षों से नया जल वर्धन पानी टंकी बनकर तैयार है किन्तु अभी तक उसमें से सप्लाई कार्य नही किया जा रहा । नेता प्रतिपक्ष से वार्डों के लोगो ने उनको होने वाली समस्या से ध्यान आकृष्ट कराया। अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने कहां है कि मैं एक जनप्रतिनिधि हूं आम जनता की समस्याओं को लेकर में हमेशा शासन और प्रशासन से मांग करती रहूंगी । क्षतिग्रस्त पानी टैंकरों का भी रिपेयरिंग काय्र कराया जावे जिससे शहर वासियों को स्वच्छ और साफ पानी समय पर उपलब्ध कराया जा सकें ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours