शोभायात्रा पर चरचा में गूंजेगा रामलला का जयकारा…….नपाध्यक्ष लालमूनि यादव ने दिया ₹25000 का योगदान

Estimated read time 1 min read

BAIKUNTHPUR   @  Tahkikat News ### ASHOK SINGH 

सर्व हिन्दू समाज के द्धारा जिले के नगर पालिका शिवपुर-चरचा शोभायात्रा पर चरचा की सडको पर रामलला का जयकारा गूंजेगा। राम भक्तो के द्धारा हिन्दू नववर्ष पर शोभायात्रा की तैयारियो में सर्व हिन्दू समाज के द्धारा साथ जुटेंगे । मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी का ननिहाल माने जाने वाले छत्तीसगढ के कोरिया जिले के लोगों में भगवान राम के प्रति अगाध विश्वास है। यही वजह है कि रामनवमी के दिन पूरा क्षेत्र राममय हो जाता है।

जिले के सभी षहरो में अलग अलग दिनो में भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है। हालांकि, कोरोना काल के चलते विगत सालो में यात्रा स्थगित रही। चरचा में इस वर्ष हो रहे शोभायात्रा में लोगो को शामिल होने का मौका मिलेगा। इस दौरान दूर्गा पूजा के लिए प्रसिद्ध रहे चरचा में आस्था का भारी जनसैलाब उमड़ेने का अुमान लगाया जा रहा है। आगे-आगे भगवान श्रीराम तो पीछे उनकी सेना के रूप में हनुमान स्वरूप व अन्य लोगों का समूह चलेगा। हवा में लहराते भगवा ध्वज पर पुष्प वर्षा कर श्रीराम नाम का उद्घोष होगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।


शोभायात्रा एवं साध्वी सरस्वती कार्यक्रम के लिए शिवपुर चरचा नगर पालिका की अध्यक्ष लालमूनि यादव ने ₹25000 का योगदान देते हुए हर संभव मदद की बात कही है एवं धार्मिक आयोजन के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है । गौरतलब हो कि आगामी 2 अप्रैल को हिंदू नव वर्ष पर सर्व हिंदू समाज के द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की शोभायात्रा चरचा नगर भर में निकाली जाएगी । कार्यक्रम को लेकर समाज के लोग लोगों की बैठक लगातार की जा रही है कार्यक्रम को भव्यत प्रदान करने के लिए सभी समाज प्रमुख एवं खासकर हिंदू संगठन के युवा लोग आगे आए हैं। जहां पर लोग कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बढ़-चढ़कर अपना सहयोग एवं भागीदारी कर रहे हैं ।

इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा गया कि कार्यक्रम में सभी हिंदू समाज के आने वाले आराध्य देवताओं की छाया चित्र झांकी के तौर पर दिखाई जाएगी । साथ ही बड़ी संख्या में महिलाओं की भजन टीम में शामिल होंगी । वहीं पर जिन सड़कों से शोभायात्रा गुर्जर गुजरेगी वहां पर उसका फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा से स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन चरचा के श्रमवीर स्टेडियम में किया जाएगा ।

वहीं पर रेलवे ग्राउंड से आरंभ होने वाली शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्ग गौरव पथ रोड शिव मंदिर से होते हुए नगर भ्रमण के साथ श्रमवीर स्टेडियम में पहुंचेगी । जहां पर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा । वही शाम 7 बजे साध्वी सरस्वती का आगमन एवं प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन हिंदू नव वर्ष समिति के द्वारा किया जा रहा है । इस दौरान कार्यक्रम में संयोजक के तौर पर रोशन ओझा, विनोद सिंह, मुकेश सिंह, अमन वर्मा , मनीष गुप्ता, राहुल मलिक, पवन यादव, अंशु विश्वकर्मा, कृष्णा इक्का, एस योगेश, उदय प्रकाश, धर्मेंद्र सिंह एवं नंदकिशोर राजवाड़े आदि मौजूद रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours