पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, 12 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार
BAIKUNTHPUR @ Tahkikat News ### ASHOK SINGH
सोमवार 27 मार्च थाना कोतवाली बैकुन्ठपुर के अंतर्गत ग्राम कंचनपुर पंडोपारा में एक महिला के मौत होने की खबर के बाद हरकत में आई पुलिस ने 12 घण्टे के अन्दर ही आरोपी को धर दबोचा। घटना के सबंध में मिी जानकारी के अनुसार मृतिका बालकुमारी भगत की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर के अंदर हत्या कर दी गई है । इस सूचना पर तत्काल मौके पर पुलिस की टीम पहुंची तथा प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होने से तत्काल डॉग स्क्वाड और एफएसएल की टीम अंबिकापुर से बुलाई गई। मामले में संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित कुमार झा के मार्गदर्शन में अलग-अलग टीमें गठित की गई तथा विवेचना के विभिन्न बिंदुओं पर जांच प्रारंभ की गई। मृतिका पुत्री एवं परिजनों से विस्तृत पूछताछ की गई एवं इस आधार पर संदेही रामबदन राजवाड़े से पूछताछ की गई ।
पूछताछ पर आरोपी ने बताया की मृतिका का मकान आरोपी के द्वारा बनाया गया था तथा उसकी मजदूरी के रूप में पैसा लेना बचा था जिसके लिए आरोपी ने मृतिका को फोन किया। जिस पर मृतिका ने आरोपी को घटना सोमवार की रात में अपने घर बुलाया। जहां आरोपी एवं मृतिका के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर वाद विवाद हुआ । इसके फलस्वरूप आरोपी ने घर में ही रखें टंगिया से सोए अवस्था में मृतिका के सिर पर वार किया तथा मृतिका का मोबाइल बंद कर अपने साथ लेकर घर चला गया । आरोपी रामबदन राजवाडे निवासी महुआपारा, खरवत, थाना चरचा के कब्जे से मोबाइल जप्त किया गया तथा मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया । संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक अश्वनी सिंह, उप निरीक्षक कमलेश्वर साय पैकरा, आरक्षक विमल जायसवाल, सजल जायसवाल, दिनेश, भानु प्रताप सिंह, इलियास कुजूर, लालता राजवाडे, अरविंद कॉल आरक्षक रामायण सिंह का सराहनीय योगदान रहा।
as

+ There are no comments
Add yours