कोरिया में 5 महीने बाद फिर कोरोना की दस्तक से हडकंप….हरकत में विभाग……अब देना होगा दिल्ली को जवाब

Estimated read time 1 min read

बैकुन्ठपुर में दिल्ली से आया था कोरोना संक्रमित, होम आईशोलेशन में

BAIKUNTHPUR   @  Tahkikat News ### ASHOK SINGH 

कोरिया जिले में शनिवार को कोरोना का एक भी मरीज मिला। कई महिनो के बाद कोरिया जिले में एक नए मरीजों की पुष्टि हुई है। गौरतलब हो कि चीन, जापान, अमेरिका, दक्षिण कोरिया और ब्राजील जैसे देशों में कोरोना के मामलों के बढ़ने से केन्द्र और राज्य की सरकार अलर्ट है। बताया जा रहा है कि अब इन नए मिले मरीजों के नमूनों की जीनोम सिक्वेंसिंग होगी ताकि वायरस के वेरिएंट का पता लगाया जा सके।
छत्तीसगढ़ में कोरोना का पहला मामला 18 मार्च 2020 को सामने आया था। उसके बाद से 21 दिसम्बर 2022 तक 11 लाख 77 हजार 743 इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। वही पर कोरिया जिले में अब तक कुल 30289 लोग संक्रमित हुए है। जबकि 29973 लोग ठिक हो गये तो 191 लोगो को अपनो को खोना पडा। कोरिया व एमसीबी जिले के डीपीएम डॉ प्रिंस जायसवाल ने बताया कि पॉजेटिव दिल्ली से आया है और उसे होम आईशोलेशन में रखा गया है। इस पाजेटिव मरिज मिलने से पहले 18 अक्टूबर 2022 को कोरिया जिले में अंतिम संक्रमित मरिज पाया गया था।

बाहर से आने वालों पर रखना होगा नजर

पहली बार देश में कोरोना संक्रमण विदेश से ही आया था। इस बार भी कई देशों में संक्रमण चिंताजनक रफ्तार से बढ़ रहा है। ऐसे में विदेश से आने वालों पर नजर रखना होगा। हांलाकि आज के हालात पिछली बार की तुलना में बेहतर है। तब हम ऐसी स्थिति के लिए तैयार नहीं थे, कोई अनुभव भी नहीं था। आज हमारे पास सुविधाएं ज्यादा हैं, मेडिकल स्टाफ भी प्रशिक्षित है।

सतर्क व बूस्टर डोज लगवाने की सलाह

दुनिया में बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए यही कहा जाएगा कि लोगों को इसके लिए सतर्क रहना होगा। भीड़भाड़ से बचें। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग करें। हाथ को सेनिटाइज करते रहें। बहुत से लोगों ने बूस्टर डोज नहीं लगवाया है। विभाग ने कहा कि लोग बूस्टर डोज लगवा लें। यह सभी वैक्सीनेशन केंद्रों पर उपलब्ध है। सर्दी, खांसी, बुखार को हल्के में न लें। लक्षण दिखते ही जांच कराएं और डॉक्टर के निर्देशों का पालन करें।

मॉक ड्रिल 10 व 11 अप्रैल को


देश में कोरोना से हालात एक बार फिर से बिगड़ने लगे हैं। आलम ये है कि पिछले सात दिनों के अंदर संक्रमण के मामलों में 78 फिसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले हफ्ते यानी 19 से 25 मार्च के बीच 8781 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई। इसके पहले 12 से 18 मार्च के बीच देश में 4929 संक्रमित पाए गए थे। वहीं, कोरोना के तेजी से बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने 10-11 अप्रैल को राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल आयोजित करने का फैसला लिया है। देश के अस्पतालों में होने वाली मॉक ड्रिल में कोरोना के साथ साथ इन्फ्लूएंजा से बचाव की तैयारियों पर समीक्षा होगी। इसके अनुसार, आगामी 10 और 11 अप्रैल को देश के अस्पतालों में मॉक ड्रिल होगी। इसमें सरकारी और निजी दोनों ही क्षेत्र के अस्पताल शामिल होंगे।

जिला प्रशासन दिल्ली को करनी होगी रिपोटिंग


मॉक ड्रिल के लिए प्रत्येक जिला प्रशासन को स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक फॉर्म उपलब्ध कराया है जिसे कोविड इंडिया पोर्टल से डाउनलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। इस फॉर्म को मॉक ड्रिल के साथ ही भरना होगा और उसी समय अपलोड करने के साथ ही दिल्ली में कोरोना वार रूम में जानकारी देनी होगी। यह पूरी प्रक्रिया संबंधित राज्यों के स्वास्थ्य सचिव व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के शीर्ष अधिकारियों की निगरानी में की जाएगी। मॉक ड्रिल के दौरान अस्पतालों में ऑक्सीजन व दवा भंडार से लेकर वेंटिलेटर और बिस्तरों की पर्याप्त संख्या तक का निरीक्षण किया जाएगा। साथ ही, कोविड फ्लू वार्ड और संदिग्ध रोगियों के वार्ड के साथ-साथ जांच के लिए किट का इंतजाम देखा जाएगा। मॉक ड्रिल के लिए देश के प्रत्येक जिले में सर्विलांस अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी है।

टेस्टिंग को बढ़ावा देने का भी दिया निर्देश


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एडवाइजरी में कहा है कि पिछले कई हफ्तों में कुछ राज्यों में कोविड-19 की टेस्टिंग में गिरावट आई है। साथ ही यह भी पाया गया है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निर्धारित मानकों की तुलना में वर्तमान में परीक्षण स्तर अपर्याप्त हैं। इसको देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय सभी राज्यों को कोरोना जांच में बढ़ावा देने और लक्षणों की जानकारी देने के लिए भी कहा है।

कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह

इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के परामर्श के मुताबिक लोगों को कोविड के लिए तय सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही लोगों से भीड़भाड़ और बंद स्थानों में मास्क पहनने की सलाह दी है। साथ ही इसमें बार-बार साबुन से हाथ धोने और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से बचने की सलाह दी गई है।

सीएचएमओ ने बीएमओ को लिखा चिटठी

कोरिया एवं एमसीबी जिले के सभी बीएमओ एवं जिला अस्पताल बैकुंठपुर सिविल सर्जन को लिखे पत्र में कोरिया जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने होम आइसोलेशन कंट्रोल रूम दोबारा संचालित करने के संबंध में कहा है कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य के कुछ जिलों में कोविड-19 केस में फिर से वृद्धि हो रही है इसी को देखते हुए परिवार को कोरिया जिले में भी कोविड-19 केस की पुष्टि हुई है। जिसके मद्देनजर होम आइसोलेशन कंट्रोल रूम को पुनः संचालित करने की आवश्यकता है जिससे होम आइसोलेशन कंट्रोल रूम द्वारा मरीजों की मॉनिटरिंग व कोविड-19 का कांटेक्ट किया जा सके। इसलिए होम आइसोलेशन कंट्रोल रूम पूरा संचालित कर इसकी सूचना फिजियोथैरेपिस्ट शिवकुमार राम व दीपिका कुर्रे जिला अस्पताल कंट्रोल रूम को दें ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours