चिरमिरी के वास्तविक स्वप्नदृष्टा रहे बी बी लाहिड़ी – कांग्रेस

Estimated read time 1 min read

(स्व. विभूति भूषण लाहिड़ी के योगदान को चिरमिरी कभी भूल नहीं पायेगा)

चिरमिरी :- काले हीरे की नगरी चिरमिरी के सृष्टिकर्ता श्रद्धेय विभूति भूषण लाहिड़ी जी की जयंती के शुभ अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिरमिरी के द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष कश्यप की अगुवाई में सोनावनी तिराहा के दादू लाहिडी चौक स्थित उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं माल्यार्पण करते हुए चिरमिरी में उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में निर्मित लाहिड़ी विद्यालय एवं लाहिडी महाविद्यालय, बंगला स्कूल सहित अन्य अनेक योगदान के लिए उन्हें याद करते हुए नमन किया गया।
इस अवसर पर पूर्व महापौर के डमरु रेड्डी वरिष्ठ नेता प्रदीप प्रधान, ओ पी प्रीतम , बरुन शर्मा ,ओम प्रकाश गुप्ता, रामप्यारे चौहान ,उमाशंकर अलगमकर, दिनेश यादव, रामजी यादव ,प्रभाष राय,विजय नेवार ,राहुल कश्यप, गोलू सिद्दकी,शंभू ओझा, अनिल कुमार , रविशंकर रवि , मो सलीम, शोएब ,प्रदीप प्रजापति सदाशिव बारीक , मनोज बघेल, निखिल यादव ,रत्नेश दुबे, कुणाल गुप्ता, तानसेन सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours