आलाअधिकारियो ने मौके पर पहुॅच कराया शांत
सोमवार को बैकुंठपुर कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर की शहर के बीचो बीच अवैध रेत लेकर आ रही एक वाहन को जब यातायात पुलिस ने रोका तो इस दौरान वाहन चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर भाग गया । इसके बाद यातायात विभाग के सिपाही एवं कुछ लोगों के बीच वाद विवाद की स्थिति निर्मित हो गई । जिसके बाद एक अन्य वाहन जो कि रेत लेकर आ रहा थी वह कुछ दूरी पर सडक पर ही रेत को पलटा कर भाग निकला । वहीं पर मौके का फायदा उठाकर जिस गाड़ी को यातायात विभाग के सिपाहियों ने रोका था वह भी फरार हो गया । अब बताया जा रहा है कि यह राजनीतिक एवं पुलिस के वर्चस्व की लड़ाई लड़ाई है और यही कारण है कि घंटों तक विवाद की स्थिति निर्मित रही। इसके बाद पुलिस के आला अधिकारियों में जाकर मौके पर भीड़ को हटाया एवं सड़क से रेत को खाली कराया। पूरे मामले मे शहर भर में तरह तरह की र्चचा का बाजार गर्म है। इस सबंध में पुलिस और राजनिति कुछ भी कहने को तैयार नही है क्योकि हमाम में सारे लोग एक जैसे ही हैं। और जिले भर में रेत का अवैध करोबार सभी कर रहे हैं।
as


+ There are no comments
Add yours