धरना स्थल पर पहुॅचे पूर्वमंत्री ने साधा भूपेश पर निशाना……कहा प्रदेश सम्हल नही रहा…….हर ओर है असंतोष…..है चुनावी रणनिति बनाने में व्यस्त

Estimated read time 1 min read

पटवारी संघ और सहकारी समिति कर्मचारी संघ के दिया पूर्ण समर्थन

प्रदेश के पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े आज बैकुंठपुर के प्रेमाबाग धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुॅच, पटवारियों एवं सहकारी समिति के कर्मचारियों के हड़ताल को अपना समर्थन दिया। जहां पर उन्होंने पटवारियों की हड़ताल को अपना समर्थन देते हुए कहा कि मैं इन पर एसमा लगाये जाने की निंदा करता हॅू करते हुए इनके मांगो का समर्थन करता हॅू। वहीं पर है छत्तीसगढ़ प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ को भी अपना समर्थन प्रदान करते हुए उनकी मांगों को भी जायज बताया । इस दौरान पटवारियों पर एस्मा लगाने के विरोध में छत्तीसगढ़ राजस्व निरीक्षक संघ भी पटवारियों के समर्थन में एकदिवसय अवकाश लेकर प्रदर्शन स्थल पर पटवारियों के साथ मौजूद रहे ।

उन्होंने भी प्रदेश सरकार के द्वारा पटवारियों के राज्य स्तरीय हड़ताल पर एस्मा लगाने को गलत करार देते हुए छत्तीसगढ़ राजस्व निरीक्षक संघ की ओर से सरकार के इस फैसले की कड़ी निंदा का पत्र जारी किया है। वहीं पर प्रदेश के पूर्व मंत्री भूपेश सरकार पर निशाना साधते हुए एक बार फिर कहा कि भूपेश बघेल से प्रदेश संभल नहीं रहा है और वह बड़ी-बड़ी डींगे हांक रहे हैं। कर्ज लेकर जनता को घी पिलाने का सपना दिखाने वाली ऐसी सरकार से भगवान बचाए । उन्होंने साफ कहा कि इंसान को अपने आमदनी के क्षमता पर ही अपने पैर पसारने चाहिए । भूपेश सरकार कुर्सी और सत्ता में बने रहनेे के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है ।

चाहे इसके लिए उन्हें छत्तीसगढ़ को बेचना ही क्यो न पड जाये। किंतु इनकी सत्ता पर आंच नहीं आनी चाहिए । उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल के अड़ियल रवैया के कारण ही आज महीने भर से प्रदेश भर में पटवारी हड़ताल पर बैठे हुए हैं । जिससे राजस्व के पूरे काम ठंप पड गये हैं। दूसरी ओर जिस प्रकार से राजस्व निरीक्षक संघ ने भी पटवारियों को अपना समर्थन दिया है उसे देखते हुए प्रतीत होता है कि भूपेश बघेल के तानाशाह रवैया का क्या नतीजा है जो लोगों को इस तरीके के फैसले लेने को मजबूर कर रहा है ।

उन्होंने कहा कि एक ओर जहां खेती किसानी का सीजन सर पर खड़ा है वहीं पर विगत 1 पखवाड़े से पूरे प्रदेश में सहकारी समितियों में खाद बीज का वितरण बंद है । खाद बीज लेने के लिए किसान दर-दर भटक रहे हैं। अब सरकार बताएं कि किसानों की कितनी हितकर सरकार है । ना तो यह सरकार प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर पा रही है और ना ही किसानों के हित में । यह सिर्फ कांग्रेसी हित करने वाली सरकार है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours