बैकुन्ठपुर की जनता मेरी भगवान, मैं हूूॅ सेवक …… भैयालाल राजवाडे

Estimated read time 1 min read

प्रदेश में बनेगी भाजपा की सरकार……क्षेत्र की तीनो सीट बडे अतंर से जीतेगी बीजेपी

बैकुन्ठपुर में अब उम्मीदवार के नाम की घोशणा नही, कारण चुनाव से पहले हार मान चुकी है कांग्रेस

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा के उम्मीदवारो की रैलियों से लेकर गली नुक्कड़ तक के आयोजन हो रहे हैं। सभी की कोशिश है कि पार्टियों की नीति को जनता तक पहुंचाना और फिर जनता को अपने पक्ष में करने की है जिससे उन्हें सत्ता की चाबी मिल सके। छत्तीसगढ में कांग्रेस की सरकार है। 15 सालो तक सत्ता में रहने वाली भाजपा छत्तीसगढ में दोबारा सरकार बनाने के लिए जी-तोड़ कोशिश कर रही है। छत्तीसगढ़ में 15 साल की बीजेपी सरकार के बाद 2018 में भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांगेस सरकार बनी।

बैकुन्ठपुर की जनता मेरी भगवान

प्रदेश के पूर्व मंत्री व भाजपा प्रत्याशी भैया लाल राजवाडे ने कहा, सबसे पहले मैं बैकुन्ठपुर की जनता को नमन करता हूं जो मेरे लिए ईश्वर समान हैं। मुझ पर विश्वास जताने के लिए मैं भाजपा कार्यकर्ताओं, भाजपा को भी नमन करता हूं। ये भरोसा जनता का भरोसा है। यह जनता के आशीर्वाद की जीत है जो मुझे मिला है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि लोगों का जनादेश भाजपा के साथ होगा। यह भूमि किसी को धोखा नहीं देती है या धोखा देने वाले को बर्दाश्त नहीं करती है। भाजपा और मेरा मानना है कि विकास पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। भाजपा एकजुट है और मिलकर चुनाव लड़ेगी।

राजशाही नही यह लोक तंत्र है

भैया लाल राजवाड़े ने स्थानीय कांग्रेस विधायक पर तंज करते हुए कहा कि उन्होंने जिस प्रकार से विगत 5 वर्षों में बैकुंठपुर में कार्य किया है उससे सिर्फ और सिर्फ राजशाही नजर आई । उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्षों के बाद भी जिस तरीके से कुछ राजघराने की मानसिकता भी नहीं बदली है उनके इसी व्यवहार से बैकुंठपुर की जनता विगत 5 वर्षों से अपने छोटे-मोटे कार्यों तक के लिए परेशान रही है उन्हें हर ऐसे काम जो शासन के नियमों के अनुसार मुफ्त में होने थे उसके लिए उन्हें मोटी रकम रिश्वत के तौर पर देनी पड़ी है जिस प्रकार से विगत 5 वर्षों में भ्रष्टाचार और भय का माहौल बनाकर जनता का शोषण किया गया । वह सब जनता देख रही है और आगामी चुनाव में क्षेत्र की जनता इसका माकूल जवाब देने के लिए तैयार है।

जिला विभाजन में किये धोखे

पूर्वमंत्री ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के विधायकों के द्वारा छलपूर्वक जिस तरीके से कोरिया जिले का विभाजन कराया गया । उसे बैकुंठपुर की जनता अब तक नहीं भूली है आज भी खंडगवा विकासखंड अंतर्गत बचारापोडी विवादों के विषय बना हुआ है जिले के बंटवारे में बैकुंठपुर के साथ किए गए अन्याय का बदला बैकुंठपुर की जनता जरूर लेगी।

हार मान चुकी है कांग्रेस

कांग्रेस के द्वारा बैकुंठपुर सामान्य सीट पर अब तक अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं करना करने को लेकर इस पर तंज करते हुए प्रदेश के पूर्व मंत्री और बैकुंठपुर विधानसभा के भाजपा के उम्मीदवार भैया लाल राजवाड़े ने कहा कि आखिर एैसा क्या हो गया कि अब कांग्रेस को अपने इन रतनो को वापस टिकट देने में इतनी सोच विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी अच्छे से जानती है को उनके विधायकों के प्रति क्षेत्र की क्षेत्र की जनता में कितना रोस व्याप्त है। यही कारण है कि आज जब नामांकन को चंद दिन रह गए हैं इतने पर भी कांग्रेस के द्वारा अब तक विधानसभा में उम्मीदवार का नाम की घोषणा नहीं कर हो सकी है यह बताता है कि कांग्रेस पहले से ही बैकुंठपुर विधानसभा सहित आसपास के क्षेत्र में हार मान चुकी है।

हम महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे

बैकुन्ठपुर से चुनावी रण में उतरे भाजपा उम्मीदवार श्री राजवाडे ने कहा, पिछले 50 वर्शो में मैं लोगों के बीच रहा हूं। भाजपा की लड़ाई महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ है। हमारे सामने उम्मीदवार हैं- महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार। हम उनके खिलाफ लड़ेंगे। मैं पिछले पांच सालों में भी लोगों के बीच रहा हूं और उनकी सेवा करने के हर संभव प्रयास किए हैं। पार्टी ने एक बार फिर मुझ पर अपना विश्वाश जताया है जो सिर्फ जनता के उस विश्वास के सहारे ही है जिसका मान रख अब प्रदेश में कमल खिलाना है।

कांग्रेस ने छत्तीसगढ को लूटा

प्रदेश की बैकुन्ठपुर सीट से भाजपा के उम्मीदवार श्री राजवाडे ने कहा, प्रदेश (विधानसभा चुनाव) के लिए मुख्य मुद्दे बेरोजगारी, मूल्य वृद्धि और भ्रष्टाचार हैं। 50 प्रतिशत कमीशन वाली कांग्रेस की सरकार ने पिछले 5 वर्षों में छत्तीसगढ को लूट लिया है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours