खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे की तर्ज.. पर… उलजुलूल बयान बाजी कर रहे हैं.. बृहस्पति सिंह.. टिकट काटने पर मानसिक संतुलन गड़बड़ाया:: संजीव सिंह काजू

Estimated read time 1 min read

आज राजधानी रायपुर में रामानुजगंज से कांग्रेस के विधायक बृहस्पति सिंह ने छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री TS सिंहदेव के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बड़ा आरोप लगाते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ का एकनाथ शिंदे की राह पर चलने वाला बताया है। बृहस्पति सिंह ने विभिन्न टीवी चैनलों को दिए अपने इंटरव्यू में कहा कि चुनाव के बाद TS सिंहदेव महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तरह 14-15 विधायकों को लेकर भाजपा से समझौता कर छत्तीसगढ़ के सीएम बनने की तैयारी में है। उन्हें ऐसी सूत्रों से जानकारी मिली है, जिसकी खबर उन्होंने आलाकमान को कर दी है।
इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जारी करते हुए युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संजीव सिंह काजू ने कहा है कि सर्वे रिपोर्ट के आधार पर टिकट कटने के बाद रामानुजगंज के विधायक बृहस्पति सिंह का मानसिक संतुलन गड़बड़ा गया है। अब बृहस्पति सिंह खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे की तर्ज पर उलजुलूल बयान बाजी कर रहे हैं। संजीव सिंह ने कहा कि इसके पहले भी बृहस्पति सिंह सरगुजा महाराज के ऊपर हमला करने का आरोप भी लगा चुके थे जो बुनियाद साबित हुआ था। अब टिकट कटने के बाद निपट में चले गए बृहस्पति सिंह सुर्खियों में बने रहने के लिए इस तरह की बयान बाजी कर रहे हैं जिसका कोई सार ना सरोकार है। युवा कांग्रेस के महासचिव ने कहा कि TS सिंहदेव कितने सौम्य व विनम्र व्यवहार व्यक्तित्व के धनी है यह किसी से छुपा नहीं है। यह भी सभी को जानकारी है कि कांग्रेस में टिकट आवेदन के बाद एआईसीसी द्वारा सर्वे करने के बाद वितरित किया जाता है। संजीव सिंह ने कहा कि अब बृहस्पति सिंह को फालतू की बयानबाजी छोड़कर रामानुजगंज में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अजय तिर्की के पक्ष में प्रचार कर कांग्रेस को विजय बना कर और छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनाने में अपना योगदान दें।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours