बैकुठंपुर के नये बस स्टैंड की गेट न. एक पर मंगलवार टला बडा हादसा

हाईवे की पेट्रोलिंग तक ही यातायात विभाग जिम्मेदारी बना र्चचा का विषय

कोरिया जिला मुख्यालय बैकुठंपुर के नये बस स्टैंड पर अतिक्रमण की समस्या से बसों का आवागमन बाधित हो रहा है। इस समय बस स्टैंड का हाल ये हो गया है कि नगर पालिका के दूकानो दोगूनी अवैध तरिके से डंके की चोट पर अतिक्रमण कर विगत 3 से 4 वर्षो से लगातार जिला प्रशासन को चुनौति दी जा रही है किन्तु एक दो बार नगर पालिका बैकुठंपुर के द्धारा 2 साल पहले छिटपुट कार्यवाई कर खानापूर्ति किया गया था उसके बाद से नगर पालिका और प्रशासन दोनो को अपने राजनितिक दबंगई के बल पर अब तो ये लोग खुलेआम कहने हैं कि कोई भी उनका कुछ नही कर सकता।
मंगलवार की शाम नये बस स्टैंड की गेट न. एक पर अपनी दुकानदार लगाकर बसो का आवागमन बाधित करने वाले उस व्यक्ति के कारण एम मोटर सायकल चालक बस की चपेट में आते आते बचा। किन्तु जिस प्रकार से स्टैंड की दोनो गेटो को आवागमन के लिए बाधित किया गया वह किसी भी दिन किसी बडे हादसे को आमंत्रण दे रहा है। यही नही दूसरी ओर गेट के दूसरी ओर इसके द्धारा अपनी स्कूटर खडी कर किसी दूसरे को सामान बेचने से रोका भी जा रहा है।

हाईवे की पेट्रोलिंग तक ही यातायात विभाग

अब देखना है कि यातायात विभाग हाईवे की पेट्रोलिंग छोड़ कब शहर के अंदर की पेट्रोलिंग करता है बड़ी अजीब विडंबना है विभाग अपने कार्यालय के ठीक सामने के यातायात को अवरोध करने से नहीं रोक पा रहा है । वह हाईवे और पेट्रोलिंग करके कौन से व्यवस्था को बना रहा है। वहीं पर यातायात विभाग के कार्यालय को ही दो दिन पूर्व किसी वाहन चालक ने इतनी जबरदस्त होकर मारी की यातायात कार्यालय का गेट ही टूट गया । आने वाले दिनो में देखना होगा कि यातायात विभाग शहर और अपने कार्यालय के सामने की यातायात व्यवस्था सुधार पाने में कामयाब होता है या नही।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours