बैकुठंपुर में भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे ने दिखाया दम, रोड शो के जरिए जनता से किया संपर्क

कोरबा लोकसभा सीट पर 7 मई को मतदान होना है। बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडे और भाजपा कार्यकर्ता जोर-शोर से दिन-रात चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में सरोज पांडे ने बैकुठंपुर में रोड शो किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे। साथ ही उन्होंने जनता से राष्ट्रहित में भाजपा को वोट देने की अपील की।
बता दें कि कोरबा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे गांव-गांव जाकर पीएम मोदी के गारंटी के बारे में लोगों को जानकारी दे रहे है। और भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं। गुरुवार को देर शाम सरोज पांडे ने बैकुठंपुर में रोड शो कर जनसंपर्क किया। इस दौरान बैकुठंपुर विधायक भैयालाल राजवाडे सरोज पांडे के साथ नजर आए। रोड शो में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ देखने को मिली। बैकुठंपुर के प्रेमाबाग से सरेज पांडे का रोड शो शुरु हुआ और कुमार चौक पर आम सभा के साथ समाप्त हुआ।
इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे, देवेन्द्र तिवारी, सुभाष साहू, नविता शिवहरे, वंदना राजवाडे, शिल्पी गुप्ता, रजनीश गुप्ता, बसंत राय, प्रखर गुप्ता, गोपाल राजवाडे, तीरथ राजवाडे, आशीष यादव, अचंल राजवाडे, मोहित पैकरा, समेत युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के हजारों कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान में शामिल हुए।

दिखा भैयालाल की लोकप्रियता का नजारा

कोरबा के संसदीय सीट को पाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। अबकी बार 400 पर का नारा भी दिया। इस दौरान बैकुठंपुर विधायक भैयालाल राजवाडे का जनता के बीच लोक प्रियता देखते ही बनती है लालो के लाल भैयालाल के नारो के बीच श्री राजवाडे ने मंच से कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडे को जिताने की अपील करते हुए कहा कि बैकुठंपुर विधानसभा से इस बार 25 नही 50 हजार की अतंर से भाजपा को जीताना है।

बीजेपी और कांग्रेस ने झोंकी ताकत

कोरबा के जंग को जीतने के लिए जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी ने इस बार रणनीति तैयार की है उससे कांग्रेस भी सकते में हैं। खुद अमित शाह इस बात की निगरानी कर रहे हैं। और सरोज पांडे के पक्ष में आम सभा कर चुके हैं। वहीं चिरमिरी के गत दिवस प्रियंका गांधी ने भी आम सभा किया। कोरबा का रण इस बार कांग्रेस और बीजेपी दोनों के लिए बड़ी चुनौती है। बीजेपी जहां इस सीट पर काबिज होना चाहती है वहीं कांग्रेस की कोशिश है कि वो अपनी सीट बरकरार रखे।

7 मई को होगा मतदान

बता दें कि कोरबा सहित सात लोकसभा सीट के लिए 7 मई को मतदान होगा। कोरबा लोकसभा सीट भाजपा के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। इस सीट में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सरोज पांडे, तो ज्योतसना महंत कांग्रेस प्रत्याशी हैं। कोरबा लोकसभा सीट का वर्तमान में कांग्रेस का कब्जा रहा है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours