छत्तीसगढ़ में दो चरण के चुनाव पूरे होने के बाद तीसरे चरण का चुनाव प्रचार चरम पर पहुंच गया है। प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थकों ने भी मोर्चा संभाल लिया है। शहरी क्षेत्रों में चुनावी माहौल अपने चरम पर नजर आना शुरू हुआ है। चौक-चौराहों पर चुनावी चर्चा भी तेज हो गई है। कार्यकर्ता खुलकर अपने प्रत्याशियों के जीत के दावे कर रहे हैं, लेकिन मतदाता फिलहाल खामोश हैं। खासकर जिन लोकसभा सीटों में टक्कर की स्थिति है, वहां प्रत्याशी अपने पत्ते नहीं खोल रहे हैं। बता दें कि तीसरे चरण में कोरबा लोकसभा सीट में 7 मई को मतदान होना है। जिसे लेकर कांग्रेस बैकुठंपुर नगर पालिका उपाध्यक्ष आशीष यादव के नेतृत्व में बैकुठंपुर नगर पालिका के वार्डो में घर घर जाकर प्रचार कर रही है और कांग्रेस की योजनाओ और घोषणाओ से लोगो का अवगत करा रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता सहित कांग्रेसी भी साथ रहे।
पान ठेलों पर चुनावी चर्चा
पान ठेलों में चुनावी चर्चा का अलग रंग ही दिखाई देता है। यहां चुनावी चर्चा करने वाले सभी एक-दूसरे को अच्छे से जानते हैं। यही वजह है कि पार्टी विशेष का पक्ष रखने वाले के सामने उसकी पार्टी की हार की चर्चा कर मजे भी लेते हैं। इस दौरान कही बार हंसी मजाक के साथ हल्का नाराजगी का भी रंग दिखाई देता है।
वोटरों का मूड भांपने में एड़ी-चोटी का जोर
वोटरों की चुप्पी नेताओं के लिए सिरदर्द बन गई है। नुक्कड़ सभाओं में कुछ नेता भीड़ न जुटने से पशोपेश की स्थिति नजर आ रहे हैं। मतदान के लिए महज तीन दिन का समय रह गया है। कोई भी अपने पत्ते खोलने को तैयार नहीं है। राजनीतिक दलों को मतदाताओं का मूड भांपने में एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ रहा है। नतीजे का ऊंट किस करवट बैठेगा, इसका अंदाजा कोई नहीं लगा पा रहा है। हालांकि सभी प्रत्याशी अपनी स्थिति मजबूत बताने में पीछे नहीं हैं।


+ There are no comments
Add yours