बाबा साहेब के अपमान के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, अमित शाह के इस्तीफा मांगा
बैकुंठपुर।
बाबा साहेब आंबेडकर के अपमान के खिलाफ कोरिया कांग्रेस ने बैकुंठपुर के राजीव भवन में पत्रकार वार्ता कर कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में धरना और प्रदर्शन का कार्यक्रम किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफा देना चाहिए। इसके बाद कांग्रेस के द्धारा रैली और घडी चौक पर आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के जिललाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांति तिवारी व वरिष्ठ नेता मुख्तार अहमद सहित के कई बड़े नेता मौजूद रहे।
कांग्रेस ने कहा कि लोकसभा एवं राज्यसभा के शीतकालीन सत्र संविधान को लेकर बहस चल रही थी, लेकिन जिस तरीके से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को अपमानित करने का काम किया इससे पूरे देश में कोई सेवा आक्रोश है।
गृह मंत्री के बयान के खिलाफ पूरे प्रदेश में कांग्रेस राज्य से लेकर जिला स्तर तक विरोध प्रदर्शन कर रही है। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे प्रियंका गांधी और राहुल गांधी शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट कर रहे थे, लेकिन एक राजनीतिक साजिश के तहत कांग्रेस के प्रदर्शन को रोकने के लिए बीजेपी ने साजिश की। राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी के नेता साजिश कर रहे है।
कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर आरोप लगया की सरकार देश मे लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने पर लगी है कांग्रेस ने गृह मंत्री से पूछा कि उनको अपने कितने पुस्तों की जानकारी है। राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज की गई, लेकिन क्या सरकार में सीसीटीवी फुटेज की जांच की इसमें दिखे कि राहुल गांधी ने सांसदों को धक्का दिया। अमित शाह एवं नरेंद्र मोदी के इशारे पर यह सब हो रहा है।

+ There are no comments
Add yours