72 घण्टे में भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा ! दिल्ली में संगठन की हुई मंत्रणा…..कटटर संघी ही बनेगा कोरिया जिले का नया भाजपा जिलाध्यक्ष

Estimated read time 0 min read

72 घण्टे में भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा ! दिल्ली में संगठन की हुई मंत्रणा

कटटर संघी ही बनेगा कोरिया जिले का नया भाजपा जिलाध्यक्ष

पिछले पन्द्रह वर्ष देश में सत्ता पर काबिज भाजपा द्वारा संगठन पर्व मनाया जा रहा है। इस विशेष आयोजन के तहत पार्टी अपने टाप टू बाटम नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां कर रही है। जिले में भाजपा के मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा हो चुकी है, और अब जल्द ही जिला अध्यक्ष के नामों का ऐलान होने की संभावना जताई जा रही है। कोरिया जिले से जिलाध्यक्ष बनने के लिए सात नाम सामने आये थे जिसमें अब सूची को छोटा कर दो नामो तक सीमित कर लिया गया है। भाजपा संगठन सहित क्षेत्र के लोगो में कोतूहल है कि इस बार हाईप्रोफाइल मुकाबले में जिलाध्यक्ष कौन बनता है। कहा तो यह भी जा रहा है कि जिलाध्यक्ष की चयन न होकर एक मंत्री और दो विधायको के बीच की जंग हो गई है। जिसमें इस चयन को खासा रोचक ही नही बल्कि दैनिक दिनचर्या की चर्चा भी बना दिया है।

बीजेपी के जानकार सूत्र की माने तो अगले दो चार दिनो में नए जिलाध्यक्ष की सूची जारी होने की संभावना है। हालांकि इस प्रक्रिया से पहले जिला संगठनों से राय ली जा रही है। बताया जा रहा है कि संगठन के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा संगठन के उच्च पदाधिकारियों के बीच दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। समीक्षा बैठक राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन की विशेष उपस्थिति में हुई। वही पर इस बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा और पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours