पटना थाने की कार्यवाई में 30 बोरी कोयला, बाईक और दो लोग धरे गये

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर।

जब्त किया गया कोयला

खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आये कोरिया जिले के पटना थाना के द्धारा जो कार्यवाई की गई उसमें मात्र कर 30 बोरा कोयला और एक मोटरसायकिल के साथ दो लोगो का पकडा गया। थाना प्रभारी विपिन पासवान ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते लोग भाग निकले, उसी में दो व्यक्ति पकड़ा गया। वही पर हमें जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार पटना थाना क्षेत्र से प्रतिरात 10 से 15 पिकअप/टिपर से कोयला पार किया जा रहा है। एैसे वाहनो पर न तो नम्बर प्लेट होते हैं और न ही पंजीयन होते हैं। इन वाहनो से रात में तलवापारा, भाडी, खाडा, खोडरी सहित क्षेत्र के ईट भटटो में पहुॅचाया जा रहा है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours