स्व. अंजनी कुमार मिश्र क्रिकेट टूर्नामेंट में पुसला टीम रही विजेता

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर।

कोरिया जिले के अंतर्गत एसईसीएल काटकोना कॉलरी में स्व. अंजनी कुमार मिश्र क्रिकेट टूर्नामेंट गत 08 से 18 जनवरी तक आयोजित किया गया। प्रतियोगिता के समापन और फाइनल मैचे के मुख्य अतिथि एसईसीएल महाप्रबंधक बी एन झा, सह क्षेत्र प्रबंधक सुरेश राम राव, उपकार्मिक प्रबंधक, एसईसीएल के चरचा एवं पांडवपारा कालरी अधिकारी एवं यूनियन के नेता विधायक प्रतिनिधि रेवा यादव, दिनेश रजवाड़े, उमा शंकर रजवाड़े, डॉ. अशोक बिराजी, हरियादव, अशोक दुबे, सुनील विश्वकर्मा, शेषमणि पटेल, मुकेश गुप्ता, ग्राम पंचायत के सरपंच बिरंची देवी की उपस्थिति में एचएमएस महामंत्री योगेंद्र मिश्रा के छोटे भाई स्व. अंजनी कुमार मिश्रा की याद में प्रतिवर्ष आयोजन होने वाले क्रिकेट प्रतियोगिता में इस वर्ष पुसला क्रिकेट क्लब ने 08 रनों से प्रतियोगिता का फाइनल जीता। फाइनल में उसने केसीसी क्लब काटकोना को 08 रनो से हराया। 12 ओवर के फाइनल मैच में विजेता टीम के 69 रनो के जवाब में कटकोना की टीम 61 रन ही बनाने में कामयाब हो सकी। फाइनल मैच के दौरान स्कूली छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी ।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours