बैकुंठपुर सब्जी मंडी में कहर बनकर लोगो पर टूट रहे आवारा जानवर
बैकुंठपुर।
ग्रामीणों द्वारा छोड़े गए मवेशी नगर वासियों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। आवारा मवेशियों के सड़कों पर झुंड लगाकर बैठने के कारण, जहां नगर की ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है, वहीं लोग आवारा मवेशियों की चपेट में आकर घायल भी हो रहे हैं। बाजार में घूमने वाले आवारा मवेशियों को बाहर से खदेडऩे के लिए दुकानदार और स्थानीय निवासी के साथ साथ कोरिया कलेक्टर के द्धारा कई बार नगर पालिका अधिकारियों को आदेश दिया दे चुके हैं, लेकिन अभी तक मवेशियों को बाहर नहीं निकाला जा सका है।
गौरतलब है कि नगर की प्रमुख सड़कों पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा लगा हुआ है। चाहे अस्पताल रोड, जनपद कार्यालय, पुलिस थाना, ओडगीनाका, प्रताप चौराहा हो, सभी जगह पर सैकड़ों की संख्या में आवारा मवेशी घूम रहे है और शाम होते ही सड़कों पर आकर बैठ जाते हैं। इन आवारा पशुओं के कारण ट्रैफिक व्यवस्था तो गड़बड़ा रही है, साथ ही गंदगी भी फैल रही है। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
कई लोग हुए घायल आवारा मवेशी बाजार में भी विचरण करते हैं। इस संबंध में सब्जी मंडी में सब्जी व्यापारियो का कहना है कि सब्जी की दुकान, ठेलों के आसपास पशुओं का ज्यादा जमावड़ा रहता है। ग्राहकों को यह कई बार घायल कर चुके हैं। कई बार मवेशियों की जब आपसी लड़ाई होती है तो वे लड़ते हुए हमारी दुकानों के अंदर तक आ जाते हैं, जिससे जहां सब्जी बर्बाद होने के साथ दुकानदार भी घायल हो जाते हैं। रविवार को भी सब्जी मंडी में आवारा पशुओ ने 3 लोगो को घायल कर दिया।

सब्जी मंडी में है इनका ज्यादा खौफ
दिनेश कुमार, रमेश कुमार, विनय गुपता, सत्य प्रकाश व सत्यवती देवी का कहना है कि मोहल्लों से लेकर शहर के बाजार और मुख्य मार्गों पर छुट्टा पशुओं का आतंक ज्यादा है। सब्जी मंडी में भारी संख्या में गाय और सांड़ों का बसेरा रहता है। कई बार तो ये पशु पीछे से सींग भी मार देते हैं। सब्जी मंडी के व्यापारियो का भी कहना है कि वे कई बार प्रशासन से इन पशुओं पर अंकुश लगाने और इनको पकड़ कर बाड़े में डालने की गुहार लगा चुके हैं परंतु प्रशासन की नगर पालिका पर र्निभरता के कारण इसका कोई ठोस समाधान नहीं हो पा रहा है।
रविवार को तीन लोगो पर किया हमला
रविवार को शाम सब्जी मंडी में इन आवारा जानवरों के द्वारा बाजार में सब्जी खरीद रही महिला के सब्जियों के थैलों पर धावा बोल दिया जिसे बचाने के प्रयास में एक महिला पर जानवर ने हमला बोल दिया। वही पर एक व्यक्ति जोकि अपने बाइक पर सब्जी का थैला टांगकर किराना सामन लेने के लिए बाइक खडा किया उसके बाद उसके थैले में रखी सब्जियो पर पशुओ ने मुह मार दिया जिसे बचाने के प्रयास में उस व्यक्ति के हाथो में गहरी चोटे आई। तो सब्जी खरीद रही एक महिला पर पीदे से इन आवार पशुओ ने हमला कर दिया जिससे उस महिला को इसके सींग की चोटे आई।
प्रशासन की अनेक योजनाएं हो चुकी विफल
इन लावारिश पशुओं को पकड़ने के लिए नगर पालिका सहित तहसील आफिस को भी पूर्व से वर्तमान कलेक्टर निर्देश देते आ रहे हैं। नपा भी इससे निबटने कई योजनाएं बना चुका है। नगर परिषद ने 2010 में इन पशुओं को पकड़ने के लिए कांजी हाउस चेर में बनाने की योजना तैयार की थी। जबकि बैकुंठपुर के पुराने कांजी हाउस जिला अस्पताल के बगल में को प्रशासन ने आवास के लिए आबंटित कर दिया। चेर में कांजी हाउस बना किन्तु देख रेख के अभाव में यह पूरी तरह खत्म हो गया।

+ There are no comments
Add yours