निकाय और पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं को नेतृत्वकर्ता बना, मोदी का सपना करेंगे पूरा-भइयालाल राजवाडे

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

जिला भाजपा संगठन की बड़ी बैठक सोमवार को जिला कार्यालय बैकुंठपुर में हुई। निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों भी इस बैठक में शामिल हुए। निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर विधायक भइयालाल राजवाडे, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी सहित भाजपा के सभी प्रमुख नेता व पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। चुनाव प्रभारी मुकेश तिवारी, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, जवाहरलाल गुप्ता, जिला चुनाव प्रभारी लक्ष्मण राजवाड़े, जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, रविशंकर शर्मा, राजेश सिंह, जिला महामंत्री विनोद गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे, रमेश जायसवाल, रेवा यादव, दिनेश राजवाडे आदि उपस्थित रहें।

जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि विधानसभा, लोकसभा के बाद अब नगर पालिका से लेकर पंचायत तक भाजपा का परचम फहराने की बारी है। उन्होने कहा कि हर चुनाव को भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता चुनाव की तरह लेकर काम करते हैं। इस बार भी आगामी चुनाव में हरेक भाजपाई को उसी अंदाज से काम करना होगा। तभी नगरपालिका से लेकर पंचायत तक भाजपा परचम लहराएगा। साथ ही नेताओं ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर चुनाव में भाजपा के पक्ष में सियासी जमीन तैयार करने की नसीहत दी।

बैकुंठपुर विधायक भइयालाल राजवाडे ने कहा, आगामी कार्ययोजना पर निश्चित रूप से लगातार और नीचे तक बूथ स्तर तक के कार्यक्रमों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का सभी निर्वाह करें। आपके नेतृत्व में संगठन उत्तरोत्तर वृद्धि करें। अब निकट के चुनाव में जिन लोगों ने अपनी मेहनत से और हम सभी को इस योग्य बनाया। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव व नगरीय निकाय चुनाव सामने हैं। एक बार फिर केंद्र को हम अनुभूति कराएं कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में त्रि-स्तरीय पंचायत व नगरीय निकाय चुनाव में भी भाजपा का परचम लहराएं और शत-प्रतिशत रूप से पहले पूरे देश में यह एक संदेश जाए।

उन्होने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जो सपना है पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा का परचम फहराने का, आगामी नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों में हम सब उस सपने को साकार करने संकल्पित हैं। उन्होंने कहा, विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में जैसी प्रचंड जीत छत्तीसगढ़ में भाजपा को मिली, जनता-जनार्दन का वही विश्वास निस्संदेह हम फिर अर्जित करेंगे।

श्री राजवाडे ने कहा कि अब कार्यकर्ताओं को नेतृत्वकर्ता बनाने की प्रक्रिया में नगरीय निकाय व त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव है। पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा का झंडा लहराने के अपने संकल्प की पूर्ति का सबसे स्वर्णिम अवसर निकाय व पंचायत चुनाव के रूप में हमारे सामने है। पंचायत से पार्लियामेंट तक भगवा लहराने के लिए खड़ी है और छत्तीसगढ़ में यह त्रि-स्तरीय पंचायत व निकाय चुनाव का जब आने वाले दिनों में आगाज होगा तो निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, नेतृत्वकर्ताओं की पूरी टीम उनके साथ खड़ी होगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours