केजेपीएल ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, सलका बनी विजेता
बैकुंठपुर।
बैकुंठपुर के केनापारा-जूनापारा में केजेपीएल ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल एवं समापन समारोह गत दिवस संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की 16 प्रतिभाशाली ग्रामिण टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला केनापारा और सलका के बीच खेला गया, जिसमें सलका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। केनापारा तथा सलका का फ़ाइनल मैच में केनापरा की टीम ने 142 रन का लक्ष्य रखा जिसके जवाब मे टीम सलका ने पीछा करते हुऐ शानदार जीत हांसिल किया।
विजेता टीम सलका को समापन प्रतियोगितो के मुख्य अतिथि भाजपा युवा नेता राहुल खस के द्धारा प्रथम पुरस्कार के रूप में नगद व ट्राफी पुरस्कार दिया गया। उपविजेता टीम केनापारा को द्वितीय नकद व ट्राफी पुरस्कार प्रदान की गई। इसके साथ ही व्यक्तिगत प्रदर्शन को भी सम्मानित किया गया। मैन ऑफ द सीरीज और मैन ऑफ द मैच का प्रदान किया गया। केनापारा के इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना दिया। ग्रामीणों और खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता को खेल भावना और आपसी सौहार्द का प्रतीक बताया। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों और दर्शकों का धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की बात कही।

+ There are no comments
Add yours