कार्डियल पब्लिक हाईस्कूल में सरस्वती पूजा व वार्षिक समारोह का आयोजन

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

कार्डियल पब्लिक हाईस्कूल में सरस्वती पूजा के पावन अवसर पर वार्षिक समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें विद्यार्थियों ने अपने हुनर और संकल्प से सबको प्रभावित कर दिया। वार्षिक उत्सव विशेष नाट्य मंचन सपने सच होते हैं एक संघर्षशील लड़की की प्रेरणादायक कहानी पर आधारित था, जिसने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। लेकिन कहानी अभी अधूरी है! क्या शिखा आईएएस बन पाएंगी या उनके पिता की परंपराओं और समाज के दबाव में उनकी शादी पहले ही करा दी जाएगी। सपना और परिवार की उम्मीदों के बीच कौन जीतेगा? इसका जवाब मिलेगा अगले वर्ष भाग-2 में मिलेगा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करने की प्रेरणा दी। विद्यालय निदेशक के माता-पिता हरिचरण साहू एवं बसंती साहू तथा संजय गुप्ता, महेश मिश्रा, आशिष डाबरे, प्रमिल सिंह, डॉ. विजय जांगड़े व पुष्पेंद्र सिंह रहे।

विद्यालय के निदेशक सुरेश साहू ने घोषणा की कि सपने सच होते हैं का भाग-2 अगले वर्ष और भी रोमांचक होने वाला है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष की कहानी और भी गहराई से विद्यार्थियों को प्रेरित करेगी और जीवन की नई सच्चाइयों से परिचित कराएगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours