यातायात व्यवस्था बदहाल, यहां-वहां गाड़ियां खड़ी होने से राहगीरो की आफत
बैकुंठपुर।
शहर में यातायात व्यवस्था बदहाल हो चुकी है, आएदिन लग रहे जाम से आमजन बेहाल हो रहे हैं। जहां मन किया ऑटो वाले अपने वाहन खड़े कर दे रहे हैं और पुलिस-प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। शहरवासियों को जाम से निजात दिलाने के प्रति अधिकारी उदासीन बने हुए हैं। कभी कभार अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया भी जाता है, परंतु उसे नियमित जारी नहीं रखने के कारण चद समय में ही स्थिति यथावत हो जा रही है। अप्रशिक्षित चालकों व ऑटो के लिए स्टैंड का निर्धारण नही होने की वजह से लोगों को आए दिन लोगो मुसीबत झेलनी पड़ रही है।

शहर के मुख्य बाजार की सड़क पर एक ओर ठेला वालों व फुटपाथी दुकानदारों ने पटरी पर कब्जा जमा रखा है। वही दूसरी ओर स्थायी दुकानदार भी अपना कुछ सामान फुटपाथ पर ही फैला कर रख दे रहे हैं। इससे जाम की स्थिति पैदा हो रही है। आटोे चालक जहां मन किया वहीं स्टैंड बना सवारी बैठाने लगते है, जिस कारण लोग नियमित जाम की जिल्लत झेलने को विवश हैं। फव्वारा चौक, घडी चौक आटो चालकों ने अवैध स्टैंड बना रखा है। जिस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



चौक-चौराहे भी अतिक्रमण के शिकार
शहर में 200 से अधिक ऑटो रिक्शा चल रही हैं। ऑटो वालों के लिए स्थायी स्टैंड की व्यवस्था नही होने से शहर के सभी चौराहों पर ऑटो चालक मनमानी तरीके से अपनी ऑटो खड़ी करते है। स्थानीय दुकानदारों द्वारा विरोध करने पर वे मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं।



+ There are no comments
Add yours