पंचतत्व में विलिन हुए सत्यनारायण जायसवाल
बैकुंठपुर ।
जिले के प्रतिष्ठित जायसवाल परिवार के सत्यनारायण जायसवाल आज पंचतत्व में विलिन हो गए। उनको उनके बडे पुत्र संत जायसवाल ने मुखाग्नि दिया। विदित हो रायपुर में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो होने की खबर मिली । ईमानदार, कुशल व संघर्ष के पर्याय श्री जायसवाल के निधन से पूरे क्षेत्र मे शोक की लहर दौड़ गई। सकरिया, पोंडी (बचरा), निवासी संत कुमार जायसवाल, अशोक जायसवाल, राजेश जायसवाल, धीरज जायसवाल के पिताश्री सत्यनारायण जायसवाल का रायपुर में चिकित्सा के दौरान रविवार सुबह 3 बजे निधन हो गया। श्री जायसवाल का अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम सकरिया में सोमवार को किया गया।

+ There are no comments
Add yours