विकसित भारत जीरामजी के संबंध में प्रेसवार्ता……….हर गांव समृद्ध और हर हाथ को काम मिलेगा- हरपाल सिंह भामरा

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

भारतीय जनता पार्टी जिला कोरिया द्वारा विकसित भारत 4047 के राष्ट्रीय विजन के अंतर्गत जीरामजी के संबंध में विश्राम गृह बैकुंठपुर में प्रेसवार्ता किया गया। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरपाल सिंह भामरा ने कहा कि, केन्द्र सरकार द्वारा हर गरीब को रोजगार मिले और उसकी गरिमा का सम्मान हो। गरीब, जनजाति और पिछड़ा को रोजगार मिले, उसके लिए यह क़ानून बनाया गया है। ’विकसित भारत 2047’ के राष्ट्रीय विजन के अनुरूप ग्रामीण विकास का नया ढांचा तैयार करना है। यह पूरा बिल महात्मा गांधी जी की भावना के अनुरूप है और राम राज्य की स्थापना के लिए लाया जा रहा है। नई योजना में काम के दिन ज्यादा होंगे तो साथ ही मजदूरों को पारिश्रमिक भी जल्दी मिलेगा। हर ग्रामीण परिवार को हर साल 125 दिन के रोजगार की गारंटी मिलेगी। वन क्षेत्र में काम करने वाले ैज् कामगारों को 25 दिन का रोजगार और अधिक मिलेगा। मनरेगा पर सबसे अधिक खर्च मोदी सरकार ने किया है। मनरेगा पर अब तक 11.74 लाख करोड़ रुपये खर्च हुए जिसमें मोदी सरकार ने 8.53 लाख करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

उन्हांने कहा कि, नए क़ानून का फोकस 4 प्राथमिकताओं पर है 1. जल संबंधी कार्य, 2. कोर-ग्रामीण बुनियादी ढांचा का निर्माण, 3. आजीविका संबंधी बुनियादी ढाँचा का निर्माण और 4. खराब मौसम के कारण काम में कमी को कम करना है। जल सुरक्षा से खेती को बढ़ावा मिलेगा, सड़कें और कनेक्टिविटी से बाज़ार में सुधार होगा, भंडारण और आजीविका संपत्तियां ग्रामीण आय में वृद्धि लाएगी और जलवायु अनुकूल कार्य गांवों को सशक्त बनायेंगे।

विकसित भारत जीरामजी बिल में प्रावधान किया गया है कि किसानों के बुआई और कटाई के मौसम में 60 दिन काम बंद कर दिया जाएगा। इसका उद्देश्य बुआई और कटाई के समय मजदूरों की कमी नहीं होने देना है। मनरेगा में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। नए बिल में मनरेगा के उलट हर हफ्ते पेमेंट किया जा सकता है। मनरेगा में 15 दिन में मजदूरी का भुगतान होता था।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरपाल सिंह भामरा, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, पूर्व नपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, जिला उपाध्यक्ष बसंत राय, अनिल साहू, रविशंकर राजवाड़े, राजेश सिंह, चुन्नी पैकरा, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, कपिल जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य संगीता सोनवानी, जिला मंत्री प्रदीप तिवारी, ईश्वर राजवाड़े, कृष्णवती यादव, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, जिला सह मीडिया प्रभारी वर्षा साहू, गणेश यादव, सह सोशल मीडिया प्रभारी राकेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सतेन्द्र राजवाड़े, जिला महामंत्री मनोज साहू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता यादव, आईटी सेल जिला संयोजक हरिओम साहू, सुभाष साहू, बिजेंद्र जायसवाल, नूर मोहम्मद, मनोज सोनवानी, आँचल सिंह, संतोष सिंह सहित कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours