बैकुंठपुर में मकर संक्रांति पर पतंग प्रतियोगिता का होगा आयोजन

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर बैकुंठपुर में सांस्कृतिक उल्लास और लोकपरंपराओं के रंग में रंगने जा रहा है। 14 जनवरी को बैकुंठपुर में मकर संक्रांति पतंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जहां रंग-बिरंगी पतंगें आसमान में उत्सव का संदेश देंगी। प्रतियोगिता का आयोजन रामानुज मिनी स्टेडियम में किया जा रहा है। इस सबंध में जानकारी देते हुए आशीष डबरे ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य पारंपरिक भारतीय पर्व मकर संक्रांति को उत्साह, खेल भावना और सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाना है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें सहभागी बन सकें। प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार एवं मोमेंटो प्रदान किए जाएंगे।

चाइनीज मांझा रहेगा प्रतिबंधित

प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार सभी प्रतिभागियों को आयोजन स्थल पर ठीक दोपहर 1 बजे उपस्थित होना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता में केवल साधारण प्लास्टिक या कागज की पतंग एवं साधारण धागे (मांझा) का ही उपयोग मान्य होगा। चाइनीज मांझा पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। प्रत्येक प्रतिभागी को केवल एक ही पतंग से प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति होगी तथा अपनी पतंग और मांझा स्वयं साथ लाना होगा।

14वर्ष से छोटे निगरानी में लेंगेे हिस्सा

आयोजन समिति ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह भी स्पष्ट किया है कि 14 वर्ष से कम आयु के बच्चे केवल अभिभावकों की निगरानी में ही प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में वह प्रतिभागी विजेता घोषित किया जाएगा जिसकी पतंग सबसे अधिक ऊँचाई पर अंतिम समय तक टिकी रहेगी। प्रतियोगिता से संबंधित सभी निर्णय न्यायाधीश एवं आयोजन समिति द्वारा अंतिम और सर्वमान्य होंगे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours