श्रद्धा और भक्ति से स्कूलो में मनाया मॉ विद्यादात्री का प्रकाट्य दिवस
बैकुंठपुर।
01 – किडस वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, बैकुंठपुर

02 – इन्द्रप्रस्थ इग्लिस मंडिय स्कूल, बैकुंठपुर

03 – एपेक्स स्कूल, बैकुंठपुर
शुक्रवार के दिन पूरे कोरिया जिले में धूमधाम से बसंत पंचमी एवं सरस्वती पूजा मनाया गया। पूजा समितियों तथा शैक्षणिक संस्थानो में प्रतिमा स्थापित कर विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना की गई । बसंत पंचमी को हिदू पंचांग के अनुसार सबसे शुभ दिन माना गया है। पंचांग के अनुसार चार ऋतु में सबसे श्रेष्ठ रितु बसंत ऋतु को माना गया है । जिसे लेकर इस विशेष दिन पर इलाके में गृह प्रवेश-विदाई समारोह, नए व्यापार का शुभारंभ आरम्भ हआ। इस अवसर पर स्कूलो और पूजा स्थलो पर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की भारी भीड़ उमड़ी। इस उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी खूब रंग जमा। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसमें पूर्व एवं वर्तमान विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
इन्द्रप्रस्थ स्कूल, कार्डियल स्कूल, किडस वर्ल्ड स्कूल, बचपन स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर सहित क्षेत्र के सभी स्कूलो में सरस्वती पूजा धूम-धाम के साथ आयोजित किया गया।

+ There are no comments
Add yours