नगरपालिका से अलग करने की मांग पर बैकुंठपुर विधायक से मिले ग्रामवासी……बैकुंठपुर नगर पालिका में नही रहना चाहते चेर और धौराटिकुरा के लोग

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर नगर पालिका में नही रहना चाहते चेर और धौराटिकुरा के लोग

बैकुंठपुर।

नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर से पृथक करने की मांग लेकर पूर्व में ग्राम पंचायत रहे ग्राम चेर और धौराटिकुरा के आम लोग बडी संख्या में बैकुंठपुर विधायक भइयालाल राजवाडे के निवास पर पहुॅचे। लोगों ने विधायक को बताया कि उनकी पंचायत में किसानों की आबादी वाला एरिया इससे बाहर निकाला जाए। लोग अपने पशु भी पाल रहे है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण लोगों पर टैक्स का बोझ न पड़े इसलिए आबादी वाले क्षेत्र को इससे बाहर रखा जाए। विधायक श्री राजवाडे ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी मांग को वो सरकार तक रखेंगे । इस दौरान उन्होने कोरिया कलेक्टर से आगे की कार्यवाई के मांग पत्र को प्रेषित कर दिया है।

ग्रामिणो ने विधायक से कहा कि धौराटिकुरा और चेर का रहन सहन ग्रामीण है। एवं कृषिकार्य का काम में लगे हुए लोग है। आय का स्त्रोत कृषि कार्य के आलावा दूसरा नहीं है। कुछ वर्ष पहले ग्राम-धौराटिकुरा एवं चेर को और ग्रामों के साथ नगर पालिका बैकुंठपुर में सम्मिलित कर लिया गया। किन्तु कुछ दिनों के बाद धौराटिकुरा एवं चेर को छोड़कर शेष ग्रामों को नगर पालिका बैकुंठपुर से पृथक कर दिया गया। धौराटिकुरा एवं चेर के वासी ये चाहते है कि ग्राम धौराटिकुरा एवं चेर को भी नगर पालिका बैकुंठपुर से पृथक किया जावे। ताकि हमको ग्राम पंचायत का लाभ मिले और हम नगर पालिका के टेक्स से बचे रहें।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours