तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कोरिया जिले में हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर व उप स्वास्थ्य केंद्र में 14 एएनएम की पदस्थापना की है। जिसमें विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के उप स्वास्थ्य केंद्र खरवत, सागरपुर, तेंदुआ, जगतपुर, चिल्का, विकासखण्ड भरतपुर के उप स्वास्थ्य केंद्र घघरा, कोईलरा, विकासखण्ड खड़गवां के शहरी स्वास्थ्य सुविधा केंद्र हल्दीबाड़ी एवं उप स्वास्थ्य केंद्र बैमा, सैदा, विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ के उप स्वास्थ्य केंद्र ताराबहरा तथा विकासखण्ड सोनहत के उप स्वास्थ्य केंद्र केशगवां, कुशमहा एवं उप स्वास्थ्य केंद्र भैसवार शामिल हैं।
कलेक्टर श्याम धावड़े के सतत मार्गदर्शन में जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को चैकस रखने की दिशा में उचित प्रयास किये जा रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्रों में मानव संसाधन बढ़ने से चिकित्सीय सुविधाओं को विस्तार मिलेगा और जनता को भी सहूलियत होगी।
as

+ There are no comments
Add yours