Baikunthpur @ Tahkikat News
युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव हाफिज मेमन ने मनेन्द्रगए एसडीएम को पत्र लिखकर मांग किया है कि मंजूर आलम पिता मकसूद आलम निवासी केल्हारी द्वारा चलाये जा रहे अवैध रूप से क्लीनिक एवं दवाई दुकान एवं वन विभाग की भूमि में अवैध तरीके से किए जा रहे अतिक्रमण की जांच एवं कार्यवाही की जाये। उन्होने कहा कि मंजूर आलम आत्मज मकसूद आलम केल्हारी में रहते हैं जो कि शासकीय रूप् से डॉक्टर के पद पर सेवारत है। शासकीय सेवक होने के बावजूद भी वन भूमि पर अतिक्रमण कर दवाई दुकान चला रहे हैं दवाई दुकान लाइसेंस मे स्थल नक्शा एवं किराया (अगर किराये की हो तो) नामा लगाया जाता है। वन भूमि जो कि लाइसेंस कर्ता की भूमि ही नही है उस पर फर्जी नक्शा दिखाकर लाइसेंस लिया जाना प्रतीत होता है जो जांच का विषय है। वन भूमि पर अतिक्रमण कर मकान बना अवैध रूप से क्लीनिक चलाया जाना नर्सिगं होम एक्ट का पालन नही किया जाना है। नर्सिंग होम एक्ट में भी पंजीयन कराया जाना अनिवार्य होता है बिना पंजीयन के क्लीनिक चलाया जाना नियमों का उल्लंघन किया जाना है। इसलिए मेडिकल दुकान एवं क्लीनिक के समस्त दस्वावेजों की सक्षम जांच कर, चूंकि उनके द्वारा अपने पद का दुरूपयोग कर ऐसा कृत्य किया जा रहा है अतएव आवश्यक कार्यवाही करें।
zx

+ There are no comments
Add yours