घर में घुसा रेड स्नेक युवको की टीम ने किया रेस्क्यू सांप पकड कर छोड़ा जंगल में

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  चिरमिरी

चिरमिरी शहर में इन दिनों युवको की टीम जो फिलहाल टीम सेवन‌ स्टार के नाम से चर्चित है जो कि घरों में घुसे सांप को सकुशल पकड़ कर जंगल में छोड़ने का काम करते हैं जो चिरमिरी क्षेत्र समेत अन्य दुर दराज क्षेत्रों में भी करीब 500से ज्यादा सापो को सकुशल पकड़ कर जंगल में छोड़ने का काम किये है।

जिसमें इसी कड़ी में पोड़ी क्षेत्र के लेबर ब्लॉक कालोनी में एक घर में धमिना सांप (रेड स्नेक)सांप घर के उपर छप्पर में घुस गया जिसमें स्थानीय लोगों ने फौरन टीम सैवन‌ स्टार दल के वरुण बघेल और उक्त जगह पर पहुंचे और इस सांप को पकड़ कर जंगल ले जाकर छोड़ दिये

इन युवकों की टीम टोली जिसमें अंकित,रामा, रुपेश,तरुण, विरेन्द्र, विवेक, विकास जो टीम बनाकर जगह जगह लोगों के घरो‌ और दुकानों समेत अन्य जगहों पर घुसे सांप को सकुशल पकड़ कर निकालते हैं।

वरूण बघेल ने बताया कि अगर घरों में या दुकान में कोई सांप घुस जाये तो उसको नहीं मारना चाहिए क्योंकि उसका भी जीव होता है और वह अपने बचाव के लिए ही हमला करता है इसलिए इनको नहीं मारना चाहिए घर से बाहर निकालने की कोशिश करते रहे और हम लोगों को इसकी जानकारी मोबाइल के माध्यम से दे हमारी टीम सांपों को घरों से निकलने के लिए निशुल्क कार्य करती है

जिसमें हमारा मोबाइल न.6267712987पर सम्पर्क करें।
हमारा उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है कि सांप को नहीं मारना चाहिए उसके अंदर भी जीव है ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours