महतारी दुलार योजना से आंशिका को मिला दाखिला …… करोना से पिता का साया उठने के बाद जागी उम्मीद

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  मनेन्द्रगढ

जिंदगी की कोई निश्चितता नहीं हैं कब किस मोड़ ले जाये। कभी साथ छूट जाता है तो कहीं सहारा मिल जाता है। कुछ इसी तरह का वाकया मनेन्द्रगढ़ के रहने वाले मिश्रा परिवार के साथ हुआ । जब मई माह में कोरोना ने अपने चपेट में धनेश मिश्रा को ले लिया। घर के मुखिया का सहारा छूट जाने से मानो मिश्रा परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा , श्रीमती अर्चना मिश्रा बताती हैं अंशिका के पिता धनेश मिश्रा का निधन कोरोना से 10 मई 2021 को हुआ, इस दुखद घटना से पूरे परिवार पर मुश्किलें आ पड़ी। आंशिका के पिता के चले जाने से मेरे सामने सबसे बड़ी चिंता बच्चों की पढ़ाई और उनके भविष्य की थी। ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा शुरू की गई महतारी दुलार योजना की जानकारी शिक्षा विभाग के ज़रिए मिली। श्रीमती मिश्रा ने आवेदन दिया और योजना के ज़रिए ही स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल मनेंद्रगढ़ में अंशिका को कक्षा 8वीं में प्रवेश मिला। वे कहती हैं कि आंशिका को प्रवेश मिलने से अब मैं उसके भविष्य के लिए निश्चिंत हूं। श्रीमती मिश्रा इसके लिए छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करती हैं और धन्यवाद देती हैं।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours