Baikunthpur @ Tahkikat News
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के आह्वान पर हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 71 वें जन्मदिन पर “सेवा और समर्पण” कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला-कोरिया के तत्वावधान में भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंचल किशोर राजवाड़े के नेतृत्व में जिला अस्पताल बैकुंठपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन कर युवा मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा रक्तदान किया गया।
इस कार्यक्रम के प्रभारी युवा मोर्चा जिला मंत्री रंजन शर्मा ने बताया कि इस दौरान ब्लड बैंक अधिकारी डॉ.डी.के.चिंकनजूरी जी को युवा मोर्चा के 71 रक्तदाताओं की सूची भी सौंपा गया। रक्तदान शिविर के अवसर पर युवा मोर्चा के पदाधिकारियों सहित पूर्व कैबिनेट मंत्री भईयालाल राजवाड़े,भाजपा कोरिया के जिलाध्यक्ष ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे,भाजपा मंडल अध्यक्ष ,मंडल महामंत्री सुभाष साहू,सोनहत मंडल महामंत्री संदीप साहू, शाहिद अशरफी शामिल रहे।
तत्पश्चात युवा मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष के मार्गदर्शन में प्रेमाबाग मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण कर एवं बैकुंठपुर डाकघर में 501 पोस्टकार्ड भेजकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई,दीर्घायु होने की कामना एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए धन्यवाद दिया गया,युवा मोर्चा के रक्तदाताओं के नाम इस प्रकार हैं-संतोष यादव (बुड़ार),प्रवेंद्र सिंह (पीपरडाँड़),अश्वनी पड़वार (सोनहत),तुलेश्वर सिंह (कटकोना),शिव यादव (कसरा),सैमुएल मिंज (गोल्हाघाट),दीनानाथ (कुड़ेली),संजय कुमार (चिरमिरी),साहिल (सरभोका),मोहनलाल (उधनापुर),सूर्यकुमार (सकरिया)। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंचल राजवाड़े ने कार्यक्रम में शामिल युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्त्ताओं को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।
as


+ There are no comments
Add yours