Baikunthpur @ Tahkikat News
कटनी-गुमला नेशनल हाईवे 43 को बनाने का कार्य चल रहा है। इसी दौरान पहली बारिष में ही हाईवे निर्माण कार्य की पोल खोल कर रख दिया। कोरिया जिले के बैकुन्ठपुर के करिब फूलपुर व चरचा में पुल के पास एप्रोच सडक धंस जाने के कारण निर्माण कम्पनी के द्धारा पुल से वाहनों का आवागमन बंद कर विगत 5 दिनो से पुल की मरम्मत की जा रही है।
बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण ने राष्ट्रीय राजमार्ग 43 का उच्चीकरण किया है। जिसके तहत कोरिया जिले की मध्यप्रदेष से लगती सीमा से सूरजपुर जिले तक बैकुन्ठपुर के नए बाईपास का निर्माण कराया जा रहा है। जिसके तहत इस सडक पर सभी पुलो व सडक का निर्माण कार्य अतिंम दौर में है।
इन दो मामलो के अलावा कम से कम चार स्थानो पर सडक धंसने की बात सामने आई है। लोगों की शिकायत के बाद भी जिला प्रषासन सहित किसी जिम्मेदार ने निर्माण कंपनी व इंजीनियरों से यह पुछने की जहमत नही उठाया कि कैंसे पुल को जोड़ने वाली सड़क धंस गई ।
बताया जा रहा है कि हाईवे को सपोर्ट के लिए पुल के नीचे मिट्टी का टीला बनाकर पत्थरों की पेचिंग की गई थी। जो बरसात के पानी के साथ सामग्री बैंठ गई। जिसके कारण सड़क धंस गई। कंपनी के कर्मियों ने पुल पर आवागमन रोककर सड़क की खुदाई कर यह जानने तक का प्रयास नही किया कि क्यो सड़क सपोर्ट धंसी। इस संबंध में जब निर्माण कंपनी के अधिकारियों से जानकारी करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
सवालों के घेरे में जिम्मेदार का मौन
पहली बरसात नही झेल पाने के कारण इस सडक के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल तांे खडे हो ही रहे हैं। किन्तु जिस प्रकार कई पुलो की एप्रोच रोड सडको की हकीकत सामने आने के बाद भी जिम्मेदारो का मौन सवालो के घेरे में नजर आ रहा है।
as



+ There are no comments
Add yours