अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिला अस्पताल में कार्यक्रम का आयोजन…….

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

बैकुण्ठपुर जिला चिकित्सालय सभाकक्ष में अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया गया । इस पर प्रकाश डाजते हुए डॉ पिं्रस जायसवाल ने बताया कि 2008 में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने इसकी शुरूआत की थी। इसका प्रमुख उद्देश्य लड़के-लड़कियों को असमानता को दूर कर लड़कियों को समान अधिकार प्राप्त कराना है। इसके साथ-साथ लड़कियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कानूनी अधिकार और सम्मान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है। इस दौरान कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ एस के गुप्ता, जिला आरएमएनसीएचए सलाहकार डॉ प्रिंस जायसवाल अस्पताल सलाहकार अंकित ताम्रकार, प्रदीप सूर्यवंशी, मैट्रन, समस्त स्टाफ नर्स एवं नर्सेस ट्रेनिंग सेंटर स्टूडेंट्स उपस्थित रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours