Baikunthpur @ Tahkikat News
कम ही बार एैसा होता कि कोई मूख्यमंत्री किसी जिले के डिलिगेशन का सूबे के मुखिया एैसा गर्म गोशी से स्वागत करें। गत दिवस कोरिया जिले से बडा डिलिगेशन रायपुर पहुॅचा। र्चचा की विशय तब बना जब प्रदेश के मुखिया इस दल से मिलने पहुॅचे और मुलाकात से पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री भैयालाल और संसदीय सचिव अम्बिका सिंगदेव की अपनी मोबाईल से तस्वीर लेते हुए हंसी के अदांज में कहा-वाह।
बताया जा रहा है कि प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात के दौरान जब पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता भैयालाल राजवाड़े और बैकुंठपुर की वर्तमान विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव जब एक साथ अपनी बात रखने आए । तब मुख्यमंत्री ने उन्हें साथ देखकर तारीफ की और कहा कि दोनों प्रतिद्वंदी आज एक साथ आए हैं! दलगत राजनीति के ऊपर उठकर जनता के हितों के लिए एक साथ खड़े होना बड़ी बात है।
उनका उत्साहवर्धन करने मुख्यमंत्री ने खुद दोनों नेताओं की तस्वीर को कैमरे में उतारा। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री से दल की मुलाकात बडी सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई। और उनके आश्वाशन के बाद कि कोरिया जिले के बंटवारा में कोरिया जिले के साथ अन्याय नही किया जायेगा। बंटवारा बराबर का होगा।
as


+ There are no comments
Add yours