Baikunthpur @ Tahkikat News
1 नवंबर राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिलों में एक दिवसीय राज्योत्सव मनाया जाने है। शासकीय रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं विधायक भरतपुर-सोनहत गुलाब कमरो होंगे। कलेक्टर कोरिया श्याम धावड़े ने जिला मुख्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं। जिसमें जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुख्य नोडल एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बैकुण्ठपुर सहायक नोडल अधिकारी होंगे।
कलेक्टर ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों को आवश्यक व्यस्था करने का दायित्व सौंपा है। जिसके अनुसार वनमण्डलाधिकारी बैकुण्ठपुर एवं मनेन्द्रगढ को सर्किट हाउस में अतिथियों के लिए सत्कार एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था एवं कार्यक्रम स्थल पर बास बल्ली की व्यवस्था, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था एवं पार्किंग व्यवस्था, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कोविड 19 को दृष्टिगत रखते हुए कार्यक्रम स्थल पर मास्क, सेनेटाईजर, एम्बुलेंस तथा आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था, उप संचालक पंचायत को निमंत्रण पत्र प्रिंटिंग, जिला शिक्षा अधिकारी को प्रमाण पत्र, प्रतीक पुष्प, व्हीआईपी एवं सामान्य, उद्घोषक की व्यवस्था तथा अतिथियों हेतु मंच पर फोल्डर, सहायक संचालक उद्यान को गमला, फूलमाला, बुके की व्यवस्था तथा अतिथियों हेतु मंच पर फोल्डर की व्यवस्था करने का दायित्व सौंपा गया है।
इसी तरह जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास को मंच डेकोरेशन, बैकग्राउण्ड बैनर एवं रंगोली, खनिज अधिकारी को मंच एवं ग्रीन रूम में जलपान, शाल, श्रीफल आदि की व्यवस्था, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग को मंच निर्माण, स्टॉल निर्माण, बैठने हेतु सोफा एवं कुर्सियां एवं कार्यक्रम स्थल, मंच पर चाय नास्ते की व्यवस्था, कार्यपालन अभियंता विद्युत यांत्रिकी को लाईट, साउण्ड, जनरेटर, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग को वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी एवं चाय नास्ते की व्यवस्था, कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना को अतिथियों हेतु प्रतीक चिन्ह उपलब्ध कराने व्हीआईपी एवं सामान्य, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को कार्यक्रम स्थल पर पेयजल व्यवस्था, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास एवं कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी विभाग को सांस्कृतिक कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी प्रकार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदार बैकुण्ठपुर को आमंत्रण पत्र वितरण एवं मंच पर बैठक, जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास एवं समन्वय राजीव गांधी शिक्षा मिशन को लाईजनिंग एवं स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का चयन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी बैकुण्ठपुर को साफ-सफाई, पानी टैंकर, चलित सुलभ शौचालय, जिला सेनानी नगर सेना को फायर ब्रिगेड, जिला परिवहन अधिकारी को व्हीआईपी के लिए वाहन एवं परिवहन, परियोजना अधिकारी लोक शिक्षा समिति को मंच संचालन, तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बैकुण्ठपुर, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग को स्टॉल व्यवस्था निर्माण एवं आबंटन व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है।
as

+ There are no comments
Add yours