कोरोना काल से बन्द पड़ी ट्रेनों को चालू करने की मांग को लेकर विधायक डॉ. विनय ने नागपुर रेलवे स्टेशन में अपने समर्थकों के साथ रोकी रेल. रेलवे के भेजे पत्र को विधायक ने सार्वजनिक रूप में फाड़ा. संचालन के निर्धारित आदेश पर अड़े रहे विधायक.

Estimated read time 1 min read

  • मोदी सरकार मुर्दाबाद के साथ जो सरकार निकम्मी है वह सरकार बदलनी है के नारों से गूंजा नागपुर शहर. सैकड़ो की संख्या में महिलाओं रही उपस्थित.
  • चार घण्टों तक चलता रहा आंदोलन रेलवे ने कोल ब्लाक के साथ मेमो ट्रेन एवं अन्य गाड़ियों को बैकुंठपुर स्टेशन पर रोका.

तहकीकात न्यूज  @  चिरमिरी

कोरोना काल से बन्द पड़ी ट्रेनों को चालू करने की मांग को लेकर विधायक डॉ. विनय ने नागपुर रेलवे स्टेशन में अपने समर्थकों के साथ लगभग 4 घंटे तक रेल रोककर रेल यातायात ठप्प कर दिया ।
इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. विनय ने कहा कि कोविड काल से बंद पड़ी चिरमिरी से संचालित होने वाली समस्त ट्रेनों को पुनः संचालन करने हेतु रेलवे के उच्चाधिकारियों से पत्राचार कर कोरोना काल से कोयलांचल नगरी चिरमिरी से बंद पड़ी ट्रेनों को पुनः संचालित करने का आग्रह किया गया था । लेकिन रेलवे के अधिकारियों के कानों में जूं तक नही रेंगी । ट्रेनों के समय पर संचालन न होने पर विरोध स्वरूप मेरे द्वारा 07 सितंबर 2021 को रेल्वे स्टेशन चिरमिरी में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन भी किया गया था। जिसमें संचालन नहीं करने पर 15 दिवस का अल्टीमेटम दिया गया था । जिसकी समय अवधि को देखते हुए विधायक के पत्राचार पर ध्यान आकर्षण कर रेलवे प्रबंधन ने आगामी एक अक्टूबर से चिरमिरी – रीवा ट्रेन को संचालन करने की अनुमति दे दी थी पर इसका श्रेय विधायक को न मिले विपक्ष ने अपने मंत्री से रोक लगाने की गुहार लगाई और मंत्री ने रेलवे प्रबंधन को अपनी धौस दिखा कर कर इसे पुनः रोक लगा दिया गया जिसकी हम घोर निंदा करते है । इन रंगा बिल्ला की सरकार को जब तक उखाड़ कर फेक नहीं दिया जाता तब तक कांग्रेस पार्टी शांत नहीं होगी । देश को राष्टीय करण देने वाली हमारी इंद्रागाँधी को आज देश पुनः याद कर रहा है । जिसने इस कार्य को बल देकर देश के लोगो को मजबूत किया था । जो आज चंद अंबानी अदानी के हाथो में चला गया है । कोतमा विधायक सुनील सराफ ने अपने उद्बोधन में कहा की भाजपा के नुमाइंदे जो केंद्र में बैठ कर गुड़ा गणित लगा रहे वह बताये की देश की आजादी में क्या किया केवल हिन्दू मुसलमान कर रहे सलमान खान के बेटे को पकड़ कर ब्राउन शुगर दिखा रहे पर पुलवामा में इतना बड़ा आर डी एक्स नहीं पकड़ सके . हिन्दू समाज की बात करने वाले आइये मध्य प्रदेश में देखिये क्या हो रहा है । हिन्दू जाति का चोला पहन कर सनातन धर्म को शर्मसार किया जा रहा । चुनाव में पैसा खर्च करने वाले उद्योगपतियों को पूरा देश बेचा जा रहा जैसे भारत के लोग पाकिस्तानी हो गए ये कैसा गणतंत्र देश है जो देश के नागरिकों की बातों को अनसुना कर रहा है । देश की लगाम दो व्यपारीयों के हाथो से चल रही है जी इस देश की सम्पति को अपने गुर्गो के हाथो खुले आम बेच रहे है । इस व्यपार को कांग्रेस पार्टी कभी होने नहीं देगी ।

बाबजूद इसके रेल प्रबंधन की कुभकर्णी नींद नहीं टूटी एवं क्षेत्रवासियों के आवागमन की विशेष साधन ट्रेनों का आज पर्यन्त तक चालू नहीं किया गया। जिसे लेकर चिरमिरी के नागरिकों में भारी आक्रोश है। जिसको लेकर मंगलवार को मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल के नेतृत्व में स्थानीय जनता ने नागपुर रेलवे ट्रैक को रोकने का काम किया जिसको रोकने के लिए रेलवे की आरपीएफ बटालियन और पुलिस बल के साथ विरोध प्रदर्शन को रोकने की कोशिश की पर आंदोलन कारी इतने आक्रोशित थे की रेलवे प्रशासन नाकाम दिखी । एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से विधायक मनेंद्रगढ़ डॉ.विनय जायसवाल, कोतमा विधायक सुनील सराफ, प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय, महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल, सभापति गायत्री बिरहा, नगर पालिका अध्यक्ष रजनीश पाण्डेय.प्रभा पटेल. महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष नीता डे. ब्लाक अध्यक्ष सुभाष कश्यप. सेवा दल के जिला अध्यक्ष राणा दास, वरिष्ठ कांग्रेसी रामावतार अलगमकर, ओपी प्रीतम, नगर निगम के निर्वाचित पार्षद,मनोनीत पार्षद. युवा कांग्रेस,सेवा दल के साथ भारी संख्या में ग्रामीण अंचल, शहरी क्षेत्र के नागरिक,महिलाए उपस्थित रहे और एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन को सफल करने में अपना सहयोग दिया ।।

चिरमिरी क्षेत्र से संचालित होने वाली ट्रेनों का विवरण-

  1. चिरमिरी-चंदिया, ट्रेन नम्बर- 58221.

02.चंदिया-चिरमिरी ट्रेन नम्बर – 58222.

  1. चिरमिरी- रीवा, ट्रेन नम्बर – 51754.
    04 . रीवा – चिरमिरी .
    05 . चिरमिरी – कटनी. सटल .
    06 . कटनी – चिरमिरी . सटल.

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours