Baikunthpur @ Tahkikat News
प्रदेष के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सबसे महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी योजना की शुरुआत की जिसमें भूजल रिचार्जिंग जैसी महत्वपूर्ण अवधारणा शामिल है। इसी योजना को विस्तार देते हुए गोधन न्याय योजना की शुरुआत की गई। योजना के अंतर्गत जिले में किसानों एवं पशु पालकों से गोबर खरीदी की जा रही है। 1 अक्टूबर से अब तक जिले में 12 सौ 12 विक्रेताओं से 6 हज़ार 21 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है। किसानों और पशुपालकों को हर 15 दिन में गोबर खरीदी का भुगतान किया जाता है। जिससे उन्हें माह के अंदर ही अतिरिक्त आय हो जाती है।
वर्तमान में जिले में 136 गौठानों के माध्यम से गोबर ख़रीदी कि जा रही है। योजना को विस्तार देते हुए 1 नवंबर से 193 नवनिर्मित गौठानों में भी गोबर खरीदी शुरू की जाएगी। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करते हुए ग्रामीण नागरिकों को अतिरिक्त आमदनी का जरिया देने की मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप 20 जुलाई 2019 को हरेली पर्व के दिन से इस योजना की शुरुआत की गई है। किसानों और पशुपालकों से गोबर खरीदी की जा रही है। जिससे जैविक कृषि को बढ़ावा देने के लिए वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण किया जा रहा है।
गौठान बने हैं आजीविका के केंद्र
गौठानों में ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियां संचालित की जा रही है। चप्पल निर्माण, पोल निर्माण, ट्री गॉर्ड, चौन लिंक फेंसिंग, सब्जी उत्पादन, फ्लाई ऐश ब्रिक्स निर्माण जैसे काम किये जा रहे हैं। इन रोजगार गतिविधियों से जुड़े स्व सहायता समूहों की महिलाएं आमदनी हासिल कर रही हैं।
as

+ There are no comments
Add yours