जिले में ई-डिस्ट्रिक व ऑनलाइन कार्यक्रम के लिए कर्मचारियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण………….

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

जिले में ई-डिस्ट्रिक परियोजना एवं अन्य ऑनलाइन कार्यक्रम का लाभ आम जन को आसानी से मिल सके, इसके लिए चॉइस सेंटर और ऑनलाइन सुविधाएं मुहैया कराने वाले ब्लॉक, तहसील और जनपद स्तर के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में ऑनलाइन कार्यक्रमों के संपादन में आने वाली समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा।
ऑनलाइन सुविधाओं का सुचारू रूप से गुणवत्तापूर्वक संपादन हेतु अनुभाग, तहसील एवं जनपद स्तर के कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु जिला सूचना अधिकरी सुखदेव पटेल, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर राकेश कुमार को निर्देशित किया है। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित दिवस में अनुभाग, तहसील एवं जनपद स्तर पर उपस्थित होकर कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के आदेश दिए हैं।

17 नवंबर से 26 नवंबर तक होगा प्रशिक्षण-


17 नवम्बर को खड़गवां में सुबह 11 से दोपहर 01.30 बजे तक और चिरमिरी में दोपहर 2.30 से 5.30 तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। 18 नवम्बर को मनेन्द्रगढ़, 22 नवम्बर को केल्हारी, 24 नवम्बर को जनकपुर, 25 नवम्बर को सोनहत और 26 नवम्बर को बैकुंठपुर में प्रातः 11 से 01.30 बजे कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर ने बताया कि प्रशिक्षण में ई-कोर्ट, ई डिस्ट्रिक परियोजना, सहित चॉइस सेंटर में मुहैया कराई जाने वाली सुविधाएं शामिल हैं। प्रशिक्षण में आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र, पेंशन सेवाएं, ऑनलाइन नक्शा खसरा, ऑनलाइन मिसल एवं अन्य परियोजनाओं के ऑनलाइन संपादन का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी को अपने संबंधित कर्मचारियों को नियत तिथि एवं समय पर प्रशिक्षण हेतु उपस्थित कराना सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours