संविधान दिवस पर कलेक्टर की उपस्थिति में संविधान की प्रस्तावना का किया गया सामूहिक रूप से पठन

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

26 नवम्बर संविधान दिवस के अवसर पर प्रातः 11 बजे जिला कलेक्टोरेट परिसर में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन किया गया। कलेक्टर श्याम धावड़े के नेतृत्व में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पठन किया और संविधान की मूलभावना को सर्वाेपरि एवं अक्षुण्ण रखने, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा देश के समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित कराने एवं बंधुत्व बढ़ाने का संकल्प दिलाया। उल्लेखनीय है कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर भारतीय संविधान के रूप निर्माण समिति के अध्यक्ष थे। भारतीय संविधान को संविधान सभा में 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत अधिनियमित और आत्मार्पित किया गया था। जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में भी संविधान की उद्देशिका का पठन किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सुखनाथ अहिरवार, संयुक्त कलेक्टर अंकित सोम, संयुक्त कलेक्टर अनिल सिदार एवं जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours