निजात अभियान पर तैयार किया गया वीडियो सॉन्ग……

Estimated read time 1 min read

सुर-वे म्यूजिक एवं म्यूज़िकल माफिया ने तैयार किया रैप सॉन्ग(शार्ट मूवी) का हुआ पोस्टर लॉन्च

Baikunthpur @ Tahkikat News

कोरिया पुलिस द्वारा लगातार ड्र्ग्स एवं नारकोटिक्स के खिलाफ चलाये जा रहे निजात अभियान के तहत नए-नए कार्य किये जा रहे है। इस अभियान के शुरुआत में निजात रथ को हरी झंडी दिखाने से लेकर, जनजागरूकता अभियान, वॉल राईटिंग, बैनर, पोस्टर्स, रंगोली जैसे अनेक कार्यक्रम कोरिया पुलिस द्वारा आयोजित कर लोगो को इस दलदल से बाहर निकालने का भरसक प्रयास किया जा रहा है। इस अभियान से प्रेरित होकर बॉलीवुड, छालीवुड, स्थानीय कलाकारों, प्रशासनिक अधिकारियों ने नशे की बुरी लत से दूर रहकर कोरिया पुलिस का सहयोग करने की अपील भी की है।
साथ ही फेमस यू-ट्यूबर 14 वर्षीय स्थानीय कलाकर ओम अग्रहरि ने भी इसपर अपने स्वयं के द्वारा गाना तैयार किया है जिसे कोरिया पुलिस के फेसबुक, इंस्टाग्राम सोशल साइट से लांच किया गया है। निरन्तर नए नए कार्य से जाना जाने वाला निजात अभियान अब लोगो को अपना खुद का अभियान लगने लगा है, स्थानीय व्यापारी एवं आमजन भी इससे जुड़कर लोगों को नशे से दूर रहने की सलाह दे रहे है और कोरिया पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपील कर रहे है।
इसी कड़ी में सुर-वे म्यूजिक एवं म्यूज़िकल माफिया ने एक रैप सॉन्ग तैयार किया है जिसे उन्होंने कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुंठपुर में राज्योत्सव में आयोजित कार्यक्रम के दिवस मंच से परफॉर्म भी किया था उस रैप सांग का वीडयो सांग (शार्ट फ़िल्म) का कार्य पूरा हो चुका है इस अपकमिंग शार्ट मूवी का नाम निज़ात- Fight Against Drug रखा गया है जिसके प्रोड्यूसर शुभांक सुर्वे, डाइरेक्टर सुमित कुमार एवं संतोष साहू, लीड एक्टर सुमित कुमार, म्यूजिक कम्पोज़र एवं लिरिसिस्ट शुभांक सुर्वे – स्वयम् कर्ण, गायक शुभांक सुर्वे, रैपर स्वयम् कर्ण फोटोग्राफी के डायरेक्टर प्रवीन तिवारी, को-एक्टर विवेक सिद्दक़ि, योगिता सुर्वे, विशाल अग्रहरि, संतोष साहू है। पोस्टर लॉन्चिंग के कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सन्तोष कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कविता ठाकुर सहित कोरिया पुलिस के अनेक अधिकारीगण एवं शार्ट मूवी के सभी कलाकर उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने सभी कलाकारों को बधाइयां अर्पित की और कहा कि जल्द ही वीडियो लांच किया जाएगा।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours