भाजपा अजजा मोर्चा पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालयों के आजाक थानों में भूपेश बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवायेगी

Estimated read time 1 min read

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर मुख्यमंत्री का बयान आदिवासी समाजका अपमान, आदिवासी समाज इससे आहत: विकास मरकाम

   Baikunthpur @ Tahkikat News


 भाजपा अनुसुचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई गोबर वाली टिप्पणी तथा बयान को आदिवासी समाज का अपमान बताया है। उनका कहना है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय विगत 35 वर्षों से सार्वजनिक जीवन में हैं और सुदूर जनजाति क्षेत्र से आते हैं। वे विधायक, सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर आसीन रह चुके हैं। ऐसे सरल, शिक्षित और सभ्य आदिवासी नेता पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सार्वजनिक रूप से की गई स्तरहीन ओछी टिप्पणी से पूरा आदिवासी समाज आहत है।
      अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपने बयान के लिए विष्णुदेव साय से माफी मांगने की सलाह देते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री के गरिमामयि पद पर रहते हुए भूपेश बघेल द्वारा आदिवासी समाज के मुखिया को अपमानित करने के उद्देश्य से की गई टिप्पणी को आदिवासी समाज बर्दाश्त नहीं कर सकता और इसीलिए भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा पूरे प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों के आजाक थानों में भूपेश बघेल के खिलाफ कल एफआईआर दर्ज करने आवेदन देगी। अंबिकापुर में पूर्व सांसद कमलभान सिंह, सूरजपुर में पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैंकरा, बस्तर में पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, कांकेर में पूर्व विधायक ब्रम्हानंद नेताम, धमतरी मगरलोड में सांसद मोहन मंडावी, रायगढ़ में पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया, जशपुर कुनकुरी में सांसद गोमती साय और पूर्व विधायक रोहित साय तथा रायपुर में अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम सहित भाजपा के सभी जनजाति नेता अपने अपने क्षेत्रों के आजाक थानों में मुख्यमंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने आवेदन देंगे।






as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours